20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अाकाश अंबानी करने जा रहे स्कूल टाइम की दोस्त से शादी, कुछ इस अंदाज में किया प्रपोज

देश के सबसे बड़े धनकुबेर मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शनिवार को गोवा में प्री एंगेजमेंट सेरेमनी हुर्इ।

2 min read
Google source verification
akash Ambani

नर्इ दिल्ली। देश के सबसे बड़े धनकुबेर मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शनिवार को गोवा में प्री एंगेजमेंट सेरेमनी हुर्इ। अाकाश अंबानी की शादी श्लोका मेहता से इसी साल हाेने की खबर है। इसके पहले ही आकाश अंबानी आैर श्लोका मेहता के शादी की खबरें आर्इ थी। हालांकि इस खबर पर दाेनों परिवारों ने काेर्इ प्रितिक्रिया नहीं दी थी। अंबानी आैर मेहता परिवार दोनों एक दूसरे को काफी लंबे वक्त से जानते हैं।

हीरे की अंगूठी पहना किया प्रपोज

दोनों ने गोवा में प्री वेडिंग फोटोशूट करवाया। इस दौरान आकाश ने श्लोका को प्रपोज किया आैर हीरे की अंगूठी पहनार्इ। आकाश आैर श्लोका की करीब 8 मिनट का फोटो शूट हुआ। इस सेरेमनी गोवा के ताज एक्जाॅटिका रिजाॅर्ट एंड स्पा में हुर्इ। सूत्रों की माने तो आकाश आैर श्लोका की शादी इसी साल होगी। हालांकि दोनों परिवारों की तरफ से इसकी कोर्इ आधिकारिक पुष्टि नहीं की गर्इ है।

क्या करती हैं श्लोका मेहता

श्लोका मेहता हीरो कारोबारी रसेल मेहता की बेटी हैं। अाकाश आैर श्लोका दोनों ने मुंबर्इ में बांद्रा के धीरूभार्इ अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में एक साथ पढ़ार्इ की है।एक ही स्कूल में एक साथ पढ़ार्इ करने के बाद श्लोका एंथ्रोपोलाॅजी की पढ़ार्इ करने के लिए प्रिंसटन विश्वविद्यालय चली गर्इं। उसके बाद वो लंदन स्कूल आॅफ इकोनाॅमिक्स से लाॅ आैर पाॅलिटिकल साइंस से मास्टर्स की डीग्री लीं। फिलहाल वो साल 2014 से रोजी ब्लू फाउंडेशन की निदेशक हैं।

अंबानी परिवार के सबसे बड़े बेटे है आकाश

वहीं आकाश नीता अंबानी आैर मुकेश अंबानी के सबसे बड़े बेटे हैं। उनकी एक जुड़वा बहन नीता आैर छोटा भार्इ अनंत हैं। अाकाश का जन्म 23 अक्टूबर 1991 को मुंबर्इ में हुआ। आकाश फिलहाल जियो के चीफ स्ट्रेटजी है। आकाश ने अमरीका से लिबरल आर्ट्स की पढ़ार्इ की है। आकश फुटबाॅल के दिवाने हैं आैर उनकी फेवरेट टीम आर्सेनल है। अाकाश क्रिकेट में भी काफी दिलचस्पी लेते हैं।