रसेल मेहता देश के सबसे बड़े हीरा कारोबारियों में से एक है और रोजी ब्लू डायमंड्स के प्रमुख है। रसेल मेहता और मोना मेहता के तीन बच्चे है, जिनमें सबसे श्लोका मेहता सबसे छोटी है। खबरों की माने तो श्लोका मेहता की मां मोना मेहता पंजाब नेशनल बैंक के 12,717 करोड़ रुपए के घोटाले के आरोपी नीरव मोदी की रिश्तेदार बताई जा रही है। नीरव मोदी फिलहाल पीएनबी घोटाले के बाद देश से भाग गया है, जबकि जांच एजेंसिया इस केस की जांच कर रही है।