
मेहुल चोकसी मामले में एंटीगा सरकार ने दिया भारत को मदद करने का संकेत, सुझाया ये रास्ता
नर्इ दिल्ली।मेहुल चोकसी के एंटीगुआ की नागरिकता लेने की खबर के बाद अब भारत को एक बड़ी राहत की खबर मिल सकती है। दरअसल मेहुल चोकसी को वापस लाने के लिए एंटीगुआ आैर बारबोडा सरकार भारत सरकार की मदद कर सकती है। दरअसल भारत आैर एंटीगुआ दोनों राष्ट्रमंडल के सदस्य हैं आैर इसी नाते एंटीगुआ मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण काे लेकर भारत की मदद कर सकता है, हालांका दोनों देशों के बीच कोर्इ प्रत्यर्पण संधि नहीं है। र्इटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चूंकि दोनो देश राष्ट्रमंडल के सदस्य हैं इसलिए द्विपक्षीय करार न होने के बावजूद भी एंटीगुआ प्रत्यर्पण कानून 1993 के सेक्शन 7 के तहत भारत के अनुरोध पर अमल कर सकता है। एंटीगुआ सरकार की इस राय को एक फाॅरेन मिनिस्ट र्इ पी चेट ग्रीन आैर साॅलिसिटर जनरल मार्टिन कैमामको से मुलाकात के दौरान भारत के राजदूत को इस बात से अवगत कराया गया। इसके पहले जैसे ही भारतीय जांच एजेंसी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को मेहुल चोकसी के एंटीगुआ की नागरिकता लेने की बात सामने आने के बाद से ही वो मेहुल चोकसी को भारत वापस लाने की कोशिश में जुट गर्इ हैं।
क्या है यूनाइटेड नेशंस कन्वेंशन
इसके लिए सीबीआर्इ ने यूनाइटेड नेशंस कन्वेंशन अगेंस्ट करप्शन (UNCAC) के तहत अनुरोध भी भेजा है। भारत आैर एंटीगुआ दोनों ही इस कन्वेंशन का हिस्सा हैं। ये कन्वेशन दुनियाभर के भ्रष्टाचार से निपटने के लिए इकलौता टूल है। इस कन्वेंशन के दायरे में मुख्यतः पांच बाते हैं। ये कन्वेंशन भ्रष्टाचार होने से रोकने के उपाय, भ्रष्टाचार को आपराधिक करार देन आैर उसके खिलाफ कानून को लागू करना, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग करना, एसेट रिकवरी करना, तकनीकी असिस्टेंस देना आैर सूचनाआें का आदान प्रदान करना इनमें शामिल है। कर्इ तरह के भ्रष्टाचार इसके दायरे में आते हैं, जैसे रिश्वत लेना, अपने पावर का बेजा इस्तेमाल करना, अपने अधिकारों का गलत करना आैर प्राइवेट सेक्टर में हो रहे अवैध डील के खिलाफ कदम उठाना।
मामा-भांजा ने मिलकर पीएनबी को लगाया था 14000 करोड़ रुपये का चूना
याद दिला दें कि पंजाब नेशनल बैंक को हजारों करोड़ रुपये का चूना लगाने के बाद 4 जनवरी से ही मेहुल चोकसी भारत से फरार है। अभी हाल ही में खबर आर्इ थी की उसने एंटीगुआ की नागरिकता ले ली है। इसके पहले 7 जुलार्इ तक वो अमरीका में था लेकिन भारतीय जांच एजेंसियों के शिकंजे से बचने के लिए उसने एंटीगुआ की नागरिकता ले ली है। मेहुल चोकसी अपने भांजे आैर हीरा कारोबारी नीरव मोदी के साथ पीएनबी को करीब 14 हजार करोड़ रुपये का चपत लगा चुका है।
Updated on:
06 Aug 2018 04:09 pm
Published on:
06 Aug 2018 10:35 am
बड़ी खबरें
View Allकॉर्पोरेट वर्ल्ड
कारोबार
ट्रेंडिंग
