23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये हैं देश के सबसे अधिक सैलरी पाने वाले शख्स, 510 करोड़ रुपये है कमार्इ

टेक महिन्द्रा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीपी गुरनानी को साल 2017-18 में 146.19 करोड़ रुपये मिले हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 10 Jul 2018, 12:52 PM IST

CP Gurnani

ये हैं देश के सबसे अधिक सैलरी पाने वाले शख्स, 510 करोड़ रुपये है कमार्इ

नर्इ दिल्ली। टेक महिन्द्रा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीपी गुरनानी को साल 2017-18 में 146.19 करोड़ रुपये मिले हैं। इसके साथ ही उनके पिछले पांच साल की कमार्इ बढ़कर 510 कराेड़ रुपये हो गर्इ है। इसके साथ गुरनानी देश के सबसे अधिक सैलरी पाने वाले सीर्इआे हैं। हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक हीरो मोटोकाॅर्प के चेयरमैन पवन मुंजल देश के सबसे अधिक सैलरी पाने वाले शख्स थे। पवन मुंजल को साल 2017-18 में वेतन के रूप में 75.44 करोड़ रुपये मिले हैं।


टाॅप 9 सीर्इआे से 24 गुना अधिक है गुरनानी की सैलरी

मिंट में छपी एक खबर के मुताबिक सीपी गुरनानी के पिछले पांच साल में मिलने वाला 510 करोड़ रुपये का वेतन देश के चार आर्इटी कंपनियों के 9 सीर्इआे की सैलरी से 24 फीसदी अधिक है। इन्हें कुल 387.92 करोड़ रुपये वेतन के तौर पर मिले हैं। इनमें जो चार कंपनियां है वो टाटा कंस्ल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इंफोसिस, विप्रो आैर एचसीएल टेक शामिल है। इंफोसिस की बात करें तो इसके तीन सीर्इआे विशाल सिक्का, एसडी शिबूलाल आैर सलिल पारेख को पिछले पांच साल में कुल 115.46 रुपये ही सैलरी के तौर पर मिले हैं। वहीं टीसीएस के दो सीर्इआे एन चंद्रशेखरन आैर राजेश गाेपीनाथन को बीते पांच साल में 114.25 करोड़ रुपये की सैलरी मिली है। एचसीएल टेक के अनंत गुप्ता आैर सी विजयकुमार को पांच साल में 85.11 करोड़ रुपये की सैलरी मिली है। सीर्इआे टीके कुरियन आैर अबिदअली नीमचवाला को 5 साल में सैलरी के तौर पर 73.10 करोड़ रुपये मिले हैं।


सैलरी के साथ मिलता है शेयर

टेक महिन्द्रा के वाइस चेयरमैन की बात करें तो विनीत नय्यर को पिछले पांच साल में 363 कराेड़ रुपये मिले हैं। विनीत नय्यर इसी साल रिटायर हुए है। एेसे में कपनी के दो टाॅप मैनेजमेंट अधिकारियों की बात करें तो उन्हें कंपनी ने बीते पांच साल में ही 873.16 करोड़ रुपये की सैलरी दी है। आपको बता दें कि सीपी गुरनानी आैर विनीत नय्यर को सैलरी में स्टाॅक आॅप्शन भी है। इन्हीं स्टाॅक को बीते चार साल में उन्होंने बेचा है जिसके वजह से इनकी सैलरी में इतना इजाफा देखने को मिल रहा है।


विशाल सिक्का की सैलरी पर खड़े हुए थे सवाल

कंपनी ने इसपर उठ रहे सवालों का बचाव करते हुए कहा है कि ये कंपनी के शेयर बाजार के प्रदर्शन के आधार पर तय हुआ है। दरअसल साल 2013 से यानी पिछले पांच साल में कंपनी ने सबसे अधिक ग्रोथ दर्ज किया है। सीपी गुरनानी ही नहीं बल्कि इंफोसिस के विशाल सिक्का की सैलरी भी विवादों में रहा था। सिक्का की सैलरी को लेकर कंपनी के संस्थापक ने ही सवाल खड़े किए थे। सिक्का को उनके तीन साल के कार्यकाल के दाैरान 111.32 करोड़ रुपये सैलरी के रूप में मिले थे। ज्ञात हो कि सीपी गुरनानी फिलहाल 59 साल के हैं आैर वो कंपनी के साथ साल 2004 से जुड़े हैं। साल 2012 में ही वो कंपनी के सीर्इआे पद का कार्यभार संभाल लिए थे।