29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PNB घोटाला: भगौड़ों पर ED की कार्रवार्इ जारी, नीरव माेदी की 171 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त

ED ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले की जारी जांच के दौरान सोमवार को भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की 171 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 22 May 2018, 12:12 PM IST

Nirav Modi

PNB घोटाला: भगौड़ों पर ED की कार्रवार्इ जारी, नीरव माेदी के 171 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अरबों रुपये के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले की जारी जांच के दौरान सोमवार को भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की 171 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। ईडी के एक अधिकारी ने बताया, "जांच के दौरान नीरव मोदी की और संपत्तियों और बैंक खातों का पता चला है।" उन्होंने कहा, "धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत यह कार्रवाई की गई है और चल-अचल संपत्ति के रूप में 171.26 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।"


इन संपत्तियों को किया गया जब्त

अधिकारी ने बताया कि जब्त की गई संपत्तियों में मुंबई और सूरत में चार वाणिज्यिक परिसर (जिनका वर्तमान बाजार मूल्य 72.87 करोड़ रुपये है), 106 बैंक खाते (जिनमें कुल 55.12 करोड़ रुपये बैलेंस है), 15 डीमैट खाते (35.86 करोड़ रुपये बैलेंस) और 11 कारें हैं, जिनकी कीमत 4.01 करोड़ रुपये है। अभी तक ईडी ने इस मामले में देश भर में 251 संपत्तियों पर छापे मारे हैं और हीरा, सोना, कीमती धातुएं और मोती जब्त किए हैं।ईडी ने अब तक नीरव मोदी समूह और मेहुल चोकसी समूह की 7,638 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की हैं।


पिछले हफ्ते ही मेहुल चोकसी पर भी हुर्इ थी कार्रवार्इ

अभी पिछले हफ्ते ही नीरव मोदी के मामा मेहुल चोकसी के गीतांजलि समूह से र्इडी ने 85 करोड़ रुपए के 34,000 आभूषण जब्त किए थे। एजेंसी का कहना था कि ये अाभूषण दुबर्इ से खरीदे गए थे। र्इडी ने इन आभूषणों मनी लाॅन्ड्रिंग कानून के तहत जब्त किया था।