17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सचिन बंसल पर पत्नी ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, कोर्ट से मिली राहत

इस आरोप पर सचिन बंसल की ओर से नहीं आया है कोई बयान कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के लिए दी अगली, पुलिस नहीं करेगी कार्रवाई

3 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Mar 05, 2020

sachin_bansal.jpg

Flipkart co-founder Sachin Bansal's wife alleges dowry harassment

नई दिल्ली। फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक और सबसे धनी भारतीय उद्यमियों में से एक सचिन बंसल के खिलाफ उनकी पत्नी प्रिया बंसल द्वारा दहेज उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज कराया गया है। 28 फरवरी को बेंगलुरु के कोरामंगला पुलिस स्टेशन में सचिन बंसल, पिता सत प्रकाश अग्रवाल, भाई नितिन बंसल और मां किरण बंसल पर दहेज मांगने और शादी के समय उपहार की डिमांड करने के आरोप लगाए हैं। वहीं सचिन बंसल 29 फरवरी को जमानत के लिए अर्जी दी थी, जिस पर सचिन को राहत मिल गई हैै। अभी पुलिस सचिन बंसल और उनके परिवार पर कोई कार्रवाई करने पर रोक लगा दी है। साथ दोनों पक्षों को सुनने के लिए अगली तारीख भी दे दी है।

यह भी पढ़ेंः-विदेशी बाजारों की वजह से शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 200 अंक उछला, विदेशी निवेशकों में घबराहट जारी

शारीरिक और यौन उत्पीड़न के आरोप
शिकायतकर्ता प्रिया बंसल ने आरोप लगाया है कि उसके पिता ने शादी में 50 लाख खर्च किए थे और सचिन को कार के बदले 11 लाख रुपए नकद दिए थे। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति उसके नाम पर प्रॉपर्टी ट्रांसफर करने के लिए दबाव बना रहा था और जब उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो उसे ससुराल वालों द्वारा परेशान किया गया। शिकायतकर्ता ने आरोपियों पर शारीरिक और यौन उत्पीडऩ के आरोप भी लगाए।

ये भी लगाए गंभीर आरोप
शिकायतकर्ता प्रिया बंसल ने आरोप लगाया कि शादी से पहले ससुराल वाले मेरे घर गए और ज्यादा दहेज मांगा। उनके पति और ससुराल वाले दहेज के लिए शादी के बाद से मानसिक और शारीरिक यातना दे रहे हैं। उन्होंने सचिन बंसल पर आरोप लगाया कि जब उनकी बहन राधिका गोयल दिल्ली में थीं, तब सचिन ने उनका यौन उत्पीडऩ किया था। सचिन ने सभी संपत्तियों को उनके नाम पर ट्रांसफर करने का भी दबाव बना रहे थे। जब उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो सचिन ने 20 अक्टूबर 2019 को शारीरिक रूप से मेरे साथ मारपीट की।

जांच कर रही है पुलिस
पुलिस का कहना था कि सचिन के परिवार वाले शहर से बाहर थे, उनके आने के बाद ही पूछताछ की जाएगी। साथ ही पुलिस ने सचिन से भी पूछताछ के लिए बुलाने को कहा था। पुलिस के अनुसार मामला 498 ए और 314 डीपी से जुड़ा हुआ है। वहीं दूसरी ओर सचिन बंसल की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

कुछ महीने पहले तो सबकुछ ठीक था
प्रिया बंसल और सचिन बंसल की शादी 2008 में हुई थी। प्रिया एक डेंटिस्ट हैं और बेंगलुरु में उनका एक क्लिनिक भी है। दोनों का एक बेटा भी है। इन आरोपों से पहले दोनों के बीच सब कुछ ठीक लग रहा था। फ्लिपकार्ट से बाहर आने के बाद प्रिया बंसल की ओर मीडिया को बताया गया था कि फ्लिपकार्ट से बाहर होने के बाद ह घर पर अधिक समय बिता रहे हैं। उन्होंने कहा था कि सचिन परिवार के साथ पर्याप्त समय बिता रहे हैं।

कौन है सचिन बंसल?
सचिन बंसल को भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम का पोस्टर ब्वॉय कहा जाए तो कम नहीं होगा, , जिसने देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक फ्लिपकार्ट को खड़ा किया है। सचिन बंसल की कुल संपत्ति फ्लिपकार्ट से वॉलमार्ट को अपनी हिस्सेदारी बेचने के बाद 1 बिलियन डॉलर है। फ्लिपकार्ट को चलाने के दौरान भी उन्होंने व्यक्तिगत निवेश किया था। बाद में उन्होंने बीएसी एक्विजिशन नाम की कंपनी की स्थापना की।

कंपनी का भी किया अधिग्रहण
बंसल ने हाल ही में बेंगलुरु स्थित माइक्रोफाइनेंस कंपनी चैतन्य रूरल इंटरमीडिएशन डेवलपमेंट सर्विसेज में 94 फीसदी स्टेक लिए हैं। जिसमें कंपनी के सीईओ भी होंगे। वहीं सचिन बंसल ने आरबीआई में बैंक लाइसेंस के लिए भी आवेदन किया है। सवाल ये है कि इतना रुपया होने के बाद भी उनकी पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों को हजम किया जा सकता है। मामला अब कोर्ट में है। अगली सुनवाई काफी चीजें साफ होने की उम्मीदें लगाई जा रही हैं।