नई दिल्ली। राइड मुहैया कराने वाली वैश्विक दिग्गज उबर ने हाल ही में एक बग को ठीक किया है, जिसकी खोज भारतीय साइबर सुरक्षा शोधकर्ता आनंद प्रकाश ने की थी। इस बग से हैकर्स किसी के भी उबर खाते में लॉग इन कर सकते थे। इस बग के बारे में सूचना देने के लिए कंपनी ने आनंद को 6,500 डॉलर ( करीब 4.6 लाख रुपए ) का भुगतान किया।