3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डोनाल्ड ट्रंप को जीत दिलाने के लिए इवांका ने बेचे थे अपने कपड़े, पति के साथ किया था जबरदस्त प्रचार

डोनाल्ड ट्रंप अपनी बेटी इवांका से ख़ास लगाव रखते हैं और कोई भी काम करने से पहले इवांका से सलाह जरूर लेते हैं। इवांका भी अपने पिता डोनाल्ड ट्रंप के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं फिर चाहे उनके लिए कैंपेन करना हो या किसी मीटिंग में शामिल होना हो।

3 min read
Google source verification

image

Vineet Singh

Feb 24, 2020

Ivanka Trump Support For Donald Trump

Ivanka Trump Support For Donald Trump

नई दिल्ली: अमरीका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ( Donald Trump ) दो सिवसीय भारत दौरे पर हैं। प्रेसिडेंट ट्रंप अकेले भारत नहीं आए हैं, बल्कि उनके साथ पत्नी मिलेनिया ट्रंप और बेटी इवांका ट्रंप ( Ivanka Trump ) भी भारत ( Donald Trump India Visit ) आई हैं। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप अपनी बेटी इवांका से ख़ास लगाव रखते हैं और कोई भी काम करने से पहले इवांका से सलाह जरूर लेते हैं। इवांका भी अपने पिता डोनाल्ड ट्रंप के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं फिर चाहे उनके लिए कैंपेन करना हो या किसी मीटिंग में शामिल होना हो।

डोनाल्ड ट्रंप के पास है हवाई जहाज़ जैसी सुपर कार, स्पीड के मामले में नहीं है इसका तोड़

इवांका ट्रंप की ये पहली भारत यात्रा नहीं है बल्कि साल 2017 में भी वो भारत आ चुकी हैं। दरअसल तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में साल 2017 के दौरान भी इवांका भारत आई थीं। इस दरुआन उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस इवेंट का इनोग्रेशन करेंगे। बता दें कि ट्रंप अपने बिज़ी शिड्यूल की वजह से इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बन पाए थे जिसकी वजह से इवांका इस कार्यक्रम का हिस्सा बनी थीं। अपने पिता के एक आदेश पर इवांका दूसरे देशों की यात्राएं करती हैं। इवांका ट्रंप अपने पिता की बातों को काफी अहमियत देती हैं औ डोनाल्ड ट्रंप प भी इवांका से पूछे बगैर कोई भी काम नहीं करते हैं।

अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव के दौरान डोनाल्‍ड ट्रम्‍प को जीत दिलाने में इवांका का बड़ा अहम योगदान है। दरअसल अपने पिता के लिए चुनावी फंड जुटाने के लिए इवांका ने कुछ ऐसा किया था जिसके बारे में शायद डोनाल्ड ट्रंप ने कभी सोचा भी नहीं होगा। दरअसल इवांका ट्रंप ने ज्यादा से ज्यादा चुनाव फंड इकठ्ठा करने के लिए अपनी ड्रेस तक को नीलाम कर दिया था। डोनाल्ड ट्रंप को जीत दिलाने के लिए इवांका ट्रंप का यह कदम बेहद ख़ास था।

इवांका ट्रंप की उम्र आज 38 साल है और साल 2016 में चुनाव प्रचार के दौरान अपनी एक ड्रेस को बेच दिया था ( Ivanka Trump Sell Her Clothes )। इस ड्रेस को नीलाम करने के बाद सोशल मीडिया पर इवांका के इस कदम को पब्लिसिटी स्टंट बताया जा रहा था और उनकी कड़ी आलोचना भी की गई। जानकारी के मुताबिक़ इवांका ट्रंप ने अमरीका के क्लीवलैंड में रिपब्लिकन पार्टी के कन्वेंशन में एक भाषण दिया था।

अपने इस भाषण के दौरान इवांका ट्रंप ने अपनी एक ड्रेस बेच दी थी। जानकारी के मुताबिक़ इस ड्रेस की कीमत 158 डॉलर यानी 11 हजार रुपए आंकी गई थी। इलेक्शन के लिए इवांका का चुनाव डोनाल्ड ट्रम्प के पांच बच्चों में से इवांका को पिता का परिचय कराने के लिए चुना गया था। इसके बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर उम्मीदवारी स्वीकार की।

बता दें कि जब डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद के लिए लड़ने का फैसला किया तब से इवांका अपने पति के साथ पिता के प्रचार में लगी हुई है। यंग एंटरप्रन्योर, अनुभवी बिजनेस वुमेन अमेरिकी चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर इवांका को भावी राष्ट्रपति तक बता दिया गया था। चुनाव के दौरान गूगल पर भी लोग डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा उनकी बेटी इवांका के बारे में लोग सर्च कर रहे थे।

उड़ता हुआ अभेद किला है डोनाल्ड ट्रंप का Air Force One, इसी में पहुंचे हैं भारत

आज डोनाल्ड ट्रंप देश के सबसे शक्तिशाली शख्स हैं। डोनाल्ड ट्रंप आज अमरीका के प्रेसिडेंट हैं। दुनिया भर में ट्रंप को उनके कड़े फैसलों के लिए जाना जाता है। आज ट्रंप जो भी मुकाम हासिल कर पाए हैं उसमें इवांका ट्रंप की भूमिका बेहद ख़ास है और वो आज भी अपने पिता के नक़्शे क़दमों पर चल रही हैं।

Story Loader