6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jony Ive के इस्तीफे से एक ही दिन में Apple की मार्केट वैल्यू 9 अरब डॉलर हुई कम

Jony Ive के इस्तीफे से गिरी Apple की मार्केट वैल्यू एक ही दिन में 9 अरब डॉलर की गिरावट आई LoveForm नाम की कंपनी खोलेंगे Jony Ive

2 min read
Google source verification

image

Shivani Sharma

Jun 29, 2019

apple

Jony Ive के इस्तीफे से एक ही दिन में Apple की मार्केट वैल्यू 9 अरब डॉलर हुई कम

नई दिल्ली। अमरीका की दिग्गज टेक कंपनी एप्पल ( Apple ) के चीफ डिजाइन ऑफिसर जोनाथन ईव ( Jony Ive ) के कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी से इस्तीफा देने के बाद एप्पल के शेयरों में भारी गिरावट आई है सिर्फ एक ही दिन में कंपनी की मार्केट वैल्यू 9 अरब डॉलर कम हो गई है। जाॅनी एप्पल के साथ लंबे समय से जुड़े हुए थे और वह अपने डिजाइन के लिए दुनियाभर में मशहूर थे। उन्होंने apple iphone और iMac desktop समेत एप्प्ल के कई प्रोडक्ट्स को डिजाइन किया।


स्टीव जॉब्स के इस्तीफे के बाद भी गिरी थी मार्केट वैल्यू

जाॅनी इव एप्पल इंक ( apple inc ) छोड़ने के बाद फिलहाल किसी और कंपनी के साथ नहीं जुड़ेगे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वह अब अपनी खुद की डिजाइन कंपनी बनाएंगे, जिसका नाम LoveForm होगा। स्टीव जॉब्स के इस्तीफे के बाद भी एप्पल की मार्केट वैल्यू में भारी गिरावट आई थी। एप्पल फाउंडर और सीईओ स्टीव जॉब्स ने स्वास्थ्य कारणों की वजह से उन्होंने साल 2011 में इस्तीफे की घोषणा की थी तब कंपनी की मार्केट वैल्यू 10 अरब डॉलर घट गई थी।


ये भी पढ़ें: SBI ने देश के 10 बड़े विलफुल डिफॉल्टरों की लिस्ट जारी की, मुंबई की कंपनियां सबसे आगे


कंपनी की मार्केट वैल्यू 919 अरब डॉलर पहुंची

अमरीका और चीन ( America-china ) के बीच हुए ट्रेड वॉर ( Trade War ) के चलते एप्पल को भी काफी नुकसान उठाना पड़ा है। साल 2002 के बाद पहली बार कंपनी की आमदनी में गिरावट आई है। फिलहाल पिछले कुछ सालों में कई दिग्गज लोगों ने कंपनी का साथ छोड़ा है। कंपनी के चीफ रिटेल ऑफिसर एंगीला अरेन्डट्स ने फरवरी में इस्तीफा दिया था। इसके अलावा पिछले साल ऐपल इंडिया के 3 वरिष्ठ सेल्स अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया था। एप्पल सबसे पहले 1 ट्रिल्यन मूल्य की कंपनी बनी थी। इस समय इसकी मार्केट वैल्यू 919 अरब डॉलर है।


एप्पल का उनका क्लाइंट बनना तय है

आपको बता दें कि Jony Ive ने साल 1992 में कंपनी तो ज्वाइन किया था। इन्होंने कंपनी के साथ लंबी पारी खेली है और कंपनी को अच्छे डिजाइन उपल्ब्ध कराएं है। इस समय वह अपने डिजाइन के कारण दुनियाभर में मशहूर हैं। एप्पल का उनका क्लाइंट बनना पहले से तय है। कंपनी वीयरेबल टेक्नॉलजी और हेल्थकेयर से जुड़े मामलों में उनकी सेवा लेगी। हालांकि, जोनाथन दूसरी कंपनियों के लिए भी काम करेंगे।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App