नई दिल्ली।रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार 11वें साल फोर्ब्स की सूची में सबसे अमीर भारतीय हैं। उनकी दौलत 47.3 अरब डॉलर यानी 3.5 लाख करोड़ रुपए आंकी गई है। हर साल मुकेश अंबानी की दौलत में बढ़ोतरी हो रही है। तो वहीं दूसरी तरफ उनके छोटे भाई अनिल अंबानी की दौलत हर साल घटती ही चली जा रही है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक जहां मुकेश अंबानी ने हर दिन 189.7 करोड़ रुपए कमाएं, तो वहीं उनके छोटे भाई ने हर दिन 14 करोड़ रुपए गंवाए हैं।