तेजी से आगे बढ़ रहा है भारत
इसी के साथ साल 2022 तक भारत स्विट्ज़रलैंड, हाँगकाँग, नीदरलैंड्स और ताइवान को इस मामले में पीछे छोड़ देगा। रिपोर्ट के अनुसार साल 2012 से भारत लगातार 12% की दर से बढ़ोतरी कर रहा है और चीन के अलावा भारत इकलौता ऐसा देश है जो दहाई अंकों के साथ बढ़ोतरी कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2017 में भारत हाई नेटवर्थ और अल्ट्रा हाई नेटवर्थ श्रेणी में एशिया का 5वां सबसे बड़ा बाजार है। रिपोर्ट के मुताबिक यहां समृद्ध लोगों की संख्या 322,000 है। हाई नेटवर्थ इंडीविजुअल्स 87,000 हैं। अल्ट्रा हाई नेटवर्थ वाले 4 हजार लोग हैं।