नई दिल्ली। लोग अपने चहेते सितारे के लिए न जाने क्या से क्या कर बैठते हैं। हर कोई अपने पसंदीदा सितारे का जबरा फैन बनना चाहता है। ऐसा ही एक किस्सा दुनिया के सबसे बड़े निवेशक और उद्यमी वाॅरेन बफेट को लेकर आया है। एक शख्स ने इस दिग्गज निवेशक और बर्कशायर हैथवे के मालिक के साथ लंच करने के लिए 33,00,100 डाॅलर (करीब 22.1 करोड़ रुपए) की बोली लगाई है। ये बोली एक ईबे नाम की वेबसाइट पर लगाई गई है। हालांकि अभी तक यह सार्वजनिक नहीं किया गया है कि आखिर किस शख्स ने ये बोली लगाई है।