नर्इ दिल्ली.भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआर्इ ) ने एयरटेल पेमेंट बैंक पर पांच करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है. रिजर्व बैंक ने ये जुर्माना केवार्इसी के नियमों के उल्लंघन को लेकर लगाया है. रिजर्व बैंक ने दस्तावेजों की जांच में पाया कि, कंपनी ने अपनी उपभोक्ताआें के बिना सहमति के ही उनके खाते खाेले हैं. आरबीआर्इ ने एक बयान में कहा है कि, भारतीय रिजर्व बैंक ने सात मार्च 2018 को एयरटेल पेमेंट बैंक लिमिटेड पर पांच करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है. क्योंकि कंपनी ने केवार्इसी से जुड़े नियमों आैर पेमेंट बैंक परिचालन के दिशानिर्देशों की अवहेलना की है. आपको मालूम हो कि लोग लगातार इस बात को लेकर शिकायत कर रहे थे. एयरटेल अपने उपभोक्तआें की बिना किसी स्पष्ट रजामंदी के उनके पेमेंट बैंक खाते खाेलती थी.