यह प्रॉपर्टी होगी नीलाम
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल शर्मा के प्रोजेट्स के अनबिके फ्लैटों की नीलामी की जाएगी। इसमें आम्रपाली ईडन पार्क (सेक्टर 50), आम्रपाली कैसल (सेक्टर सी वी ग्रेटर नोएडा) शामिल हैं। वहीं नोएडा सेक्टर 50, 62 और 63 कमर्शियल प्रोपर्टीज को भी नीलाम किया जाएगा। साथ ही ग्रेटर नोएडा में अन्य संपत्तियां जैसे टैक्जोन-4 और ओमेगा-1 को भी नीलामी की श्रेणी में रखा गया है।