नई दिल्ली। बैंकिंग सेक्टर ( banking sector ) जहां यह खबर अच्छी है तो दूसरी ओर झटका देने वाली भी है। बैंकिंग सेक्टर के लिए अच्छी खबरों का इस साल अकाल सा रहा है तो शुरूआत अच्छी खबरों से करते हैं। देश की 50 कंपनियों ने पहली छमाही में बैंक कर्ज ( bank debt ) का 56 हजार करोड़ रुपया चुका दिया है। सूत्रों की मानें तो कंपनियों की ओर से चुकाया कर्च पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा है। पिछले साल इन कंपनियों ने बैंक कर्ज में मात्र 43 हजार करोड़ रुपए की कमी की थी। वहीं बात बुरी खबर की करें तो इस साल कंपनियों ने बैंकों से कर्ज की निर्भरता को कम करते हुए विदेशों से कर्ज लेने का विकल्प निकाला है। जो देश के बैंकों के लिए बड़ा झटका साबित हो रहा है।