दोनों पर लगाए ये गंभीर आरोप
रैनबैक्सी लैबोरेटरीज को करीब 10 साल पहले 4.6 अरब डाॅलर में बेचा गया था। मंगलवार को शिविंदर सिंह ने अपने बड़े भार्इ मालविंदर सिंह के खिलाफ नेशनल कंपनी लाॅ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) में केस दर्ज कराया है। अपने याचिका में उन्होंने आरोप लगाया है कि, 'मालविंदर सिंह आैर सुनील गोधवानी ने कंपनियों के हितों का लगातार नजरअंदाज किया।' शिविंदर सिंह ने सुनील गोधावनी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने करीब एक दशक तक गुप्त रूप से लेनदेन किया आैर साल 2016 में कर्ज के बड़े बोझ के साथ कंपनी को छोड़ दिया। इन कंपनियों में आरएचसी, होल्डिंग्स, रेलिगेयर आैर फोर्टिस हेल्थेकयर शामिल है।