11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#MeToo पर गूगल के बाद टाटा की बड़ी कारवाई, इस बड़े शख्स के साथ खत्म किया रिश्ता

गूगल के बाद यौन उत्पीड़न पर अब देश की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक टाटा सन्स एंड कंसल्टेंट ने भी बड़ी कारवाई कर दी है।
less than 1 minute read
Google source verification
tata and sons

#metoo पर गूगल के बाद टाटा की बड़ी कारवाई, इस बड़े शख्स के साथ खत्म किया रिश्ता

नई दिल्ली। गूगल के बाद यौन उत्पीड़न पर अब देश की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक टाटा सन्स एंड कंसल्टेंट ने भी बड़ी कारवाई कर दी है। टाटा सन्स ने #metoo विवाद में फंसे फिल्ममेकर सुहेल सेठ के साथ अपना कॉन्ट्रेक्ट खत्म करने का फैसला किया है। टाटा सन्स ने एक बयान जारी कर कहा है कि 30 नवंबर को उनके साथ कंपनी का करार खत्म हो रहा है।

टाटा एड सन्स ने खत्म किया कॉन्ट्रेक्ट

टाटा एड सन्स का कहना है कि फिल्ममेकर सुहेल सेठ को कंपनी की तरफ से एक महीने का नोटिस जारी कर दिया गया है। एक महीने के बाद सुहेल सेठ के साथ कंपनी के सारे रिश्ते खत्म हो जाएंगे। साथ ही टाटा सन्स का यह भी कहना है कि हम अपनी कंपनी में महिलाओं को सुरक्षित महसूस कराना चाहते हैं।

6 महिलाओं ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप

सुहेल पर अभी तक मॉडल डिएंड्रा सोरेस, फिल्ममेकर नताशा राठौर और लेखिका इरा त्रिवेदी समेत 6 महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए है। उन पर लगे इन आरोपों के बाद टाटा ने इस मामले की जांच करवाई थी। जिसके बाद कंपनी ने सुहेल सेठ के साथ अपना कॉन्ट्रेक्ट खत्म करने का फैसला लिया। बिग बॉस कंटेस्टेंट रहीं डिएंड्रा सोरेस ने सुहेल पर फेसबुक पोस्ट के जरिए आरोप लगाया था कि दिल्ली में एक फैशन वीक के बाद पार्टी में सुहेल ने उनके साथ बदतमीजी की थी। वहीं, नताशा का आरोप है कि सुहेल ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी।