
जियो दोगुने यूजर होने के बाद भी खत्म होगा प्राइस वाॅर, लग सकता है दो साल तक का समय
नई दिल्ली। जब से मुकेश अंबानी ने जियो की शुरूआत हुर्इ है तभी से देश की सभी टेलीकाॅम कंपनियों में जबरदस्त प्राइस वाॅर शुरू हुआ है। यह प्राइस वाॅर इस हद तक पहुंच चुका है कि कर्इ कंपनियां डूब चुकी है आैर जो बची हैं वो नुकसान में हैं। एेसे में अब सवाल खड़ा यह हुआ है कि आखिर यह प्राइस वाॅर कब खत्म होगा? इस सवाल का जो जवाब सामने आया है उससे कर्इ कंपनियों को आैर ज्यादा झटका लग सकता है। जानकारी के अनुसार जब तक जियो के यूजर मौजूदा यूजर के मुकाबले दोगुने नहीं हो जाते तब तक यह प्राइस वाॅर खत्म नहीं होने वाला है। इसमें अभी एक आैर साल लग सकता है। आपको बता दें कि मौजूदा समय में जियो के पास 21.5 करोड़ यूजर हैं।
दो सानों के तक भूज जाइए
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट की माने तो हॉन्ग कॉन्ग स्थित एनालिस्ट कुणाल अग्रवाल ने कहा है कि मुकेश अंबानी की जियो अपना यूजर 40 करोड़ तक पहुंचाने के बाद ही अपनी टैरिफ में इजाफा करने के बारे में विचार करेगी। उससे पहले इसके कोर्इ आसार नजर नहीं आ रहे हैं। अग्रवाल के अनुसार इसमें अभी एक से दो सालों का वक्त लग सकता है। जब तक घरेलू स्तर पर टैरिफ को लेकर चल रहा वाॅर खत्म नहीं होने वाला है। अगर एेसा होता है तो देश की बाकी कंपनियों को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
इन कंपनियों के बीच है नंबर-1 की जंग
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार टेलीकाॅम मार्केट में जियो के शेयर काफी तेजी देखने को मिली है। अगर मर्इ से शुरू करें तो जियो का शेयर 18.2 फीसदी था। टेलिकॉम सेक्टर में नंबर वन की दौड़ में तीन कंपनियां लगी हुर्इ हैं। रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन एवं आइजिया के मर्जर से बनने वाली कंपनी के बीच ही अब टेलिकॉम सेक्टर की जंग केंद्रित हो गई है। इसकी वजह यह है कि रिलायंस की एंट्री के बाद से ही कई छोटे प्लेयर्स को मैदान छोड़ना पड़ा है या फिर किसी बड़ी कंपनी के साथ मर्जर करना पड़ा है।
दो साल पहले शुरू हुर्इ थी जियो
आपको बता दें कि सितंबर, 2016 में जियो लांच हुआ था। जिसके बाद कंपनी ने अपने सस्ते प्लान आैर टैरिफ से बाकी कंपनियों को रेवेन्यू और यूजर बेस के मामले में बड़ा नुकसान पहुंचाया है। अब तक जियो को 21.5 करोड़ यूजर हो चुके हैं। जानकारों की मानें तो यही रफ्तार रही तो वो दिन दूर नहीं जब जियो जल्द ही नंबर वन बन जाएगी। आने वाले दो से तीन सालों में भारत में मोबाइल यूजर्स की संख्या 1.2 अरब के करीब होगी। फिलहाल यह 1.13 अरब है।
Updated on:
25 Jul 2018 08:45 am
Published on:
24 Jul 2018 07:27 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
