
अमीर बनना है तो कभी भी न करें ये गलती, नहीं तो जीवनभर होगी पैसों की किल्लत
नर्इ दिल्ली। यूं तो हर किसी को मोटी कमार्इ करने की तमन्ना होती है। हर कोर्इ कम से कम समय में अमीर बनना चाहता है। अमीर बनन के लिए लोग तरह-तरह के तरीक अपनाते हैं लेकिन यदि आप कुछ बातों का ध्यान नहीं रखेंगे तो आप चाहें कितना भी कमा लें लेकिन आप अमीर नहीं बन पाएंगे। आज दुनियाभर के कर्इ अमीर लोग इन बातों का ध्यान रखते हैं। आपकाे बात दें कि जितना जरूरी आपके लिए पैसे कमाने हैं उतना ही जरूरी आपके लिए इन पैसे से सही वित्तीय प्लानिंग करना भी है। इसके साथ ही अापको इस बात की भी ध्यान रखना होता है कि आपको पैसे कमाने के आखिर क्या-क्या सोर्स हैं। अक्सर लोग एेसी कर्इ गलतियां कर देते हैं जिससे अमरी बनन की बात तो दूर, उल्टा उनपर कर्ज को बोझ बढ़ जाता है। एेसे में आज हम आपको एेसे ही कर्इ बातें बताने जा रहे हैं जिसे ध्यान में रखकर आप भी अमीर बन सकते हैं।
न करें ये गलती
लोग अक्सर पैसे रखने के लिए सेविंग खाते में कैश रखने की मिस्टेक कर बैठते हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि सेविंग खाते में पैसे रखना आपको निगेटिव रिटर्न देता है। लोगों से मुद्रास्फिति की गणित को समझने में चूक हो जाती है। इसलिए सबसे सही ये होगा कि आपको इमर्जेंसी फंड के लिए जरूरी रकम को छोड़कर सेविंग खाते में अधिक पैसे नहीं रखने चाहिए। लेकिन आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि आप सेविंग खाते में कम से कम 3 से 6 माह तक का खर्च इमर्जेंसी फंड के तौर पर जरूर रखना चाहिए।
इंश्याेरेंस लेना न भूलें
लोग एक आैर गलती ये करते हैं कि मेडिकल या लाइफ इश्योरेंस नहीं लेते हैं। आज के समय में ये एसेट की तरह काम करता है। हालांकि आपको ये इन्वेस्टमें के तौर पर नहीं लेना चाहिए। इसके साथ ही आपको अपने सही एसेट लोकेशन के पाॅलिसी का भी ध्यान में रखना जरूरी है। यानी आपको इस बात का रखना चाहिए कि कहां आैर कितना निवेश करना चाहिए। आपको क्रेडिट कार्ड समेत कर्इ अन्य बिल का भुगतान भी समय से करना चाहिए।
सही समय पर कर लें रिटायरमेंट की तैयारी
एक बात आपको ये भी ध्यान में रखनी चाहिए कि आप कम से कम उम्र में ही रिटायरमेंट की तैयारी शुरू कर दें। अक्सर लोग इसमें लेट लतीफी कर बैठते हैं जिसके बाद रिटायरमेंट के बात पर्याप्त धन की आवश्यकता को पूरा नहीं कर पाते हैं। कर्इ एेसे भी लोग होते हैं तो बाजार में उपलब्ध इंटरेस्ट रेट के बदले फिक्स्ड या फ्लोटिंग इंटरेस्ट रेट का चयन कर बैठते हैं। जानकारी नहीं होने के अाभाव में बाजार की स्थिति आैर बदलाव को लाेग नहीं समझ पाते हैं। लेकिन ह आपको बात दें कि यदि बाजार में अधिक इंटरेस्ट रेट चल रहा हो तो आपको फ्लोटिंग रेट का ही चयन करना चाहिए।
Published on:
24 Jul 2018 06:06 pm
बड़ी खबरें
View AllPersonal Finance
कारोबार
ट्रेंडिंग
