
करोड़ों की संपत्ती होने के बाद भी देश के इन अरबपतियों ने की आम लड़कियों से शादी
नई दिल्ली। अक्सर आम लोगों ऐसा मानते हैं कि एक अरबपति हमेशा शादी करने के लिए अरबपति घराने को ही चुनता है। लेकिन ऐसा है नहीं देश के कई दौलतमंद कारोबारी ऐसे हैं, जिन के पास अरबों की दौलत होने के बाद भी उन्होंने अपना जीवन साथी किसी अमीर को नहीं बल्कि एक आम को चुना। आइए जानते हैं ऐसे अरबपति के बारे में जिन्होंने एक आम लड़की को बना दिया खास।
नीता अंबानी थी एक आम लड़की
देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबीन के बच्चे आज भले ही अरबपति घराने में शादी करने जा रहे हो। लेकिन मुकेश अंबानी ने अपने लिए एक आम लड़की को चुना था। नीता अंबानी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। लेकिन आपको पता दें कि मुकेश अंबानी से शादी होने से पहले वो एक आम लड़की थी। नीता अंबानी एक समान्य गुजराती परिवार से थी। नीता को डांस का बेहद शौक था। मुकेश अंबानी से शादी के पहले वो अपनी मां के साथ भरतनाट्यम पर परफॉर्म के लिए गुजरात के तमाम शहरों में जाया करती थीं।
इस अरबपति ने भी चुनी आम लड़की
देश के सबसे अमीर लोगो में अगर अंबानी के बाद किसी का नाम आता है तो वो है वाडिया परिवार। इस परिवार का नाम आते ही लोगों के दिमाग में हाई प्रोफाइल और चकाचौंध वाली लाइफ की बात आती है। लेकिन इस अरबपति घराने के नुस्ली वाडिया करोड़ों की संपत्ति होने के बाद भी एक आम लड़की से प्यार किया और शादी की। मौरीन वाडिया एक एयरहोस्टेस थी। फ्लाइट में उनकी मुलाकात बिजनेस टायकून नुस्ली वाडिया से हुई और बाद में दोनों ने शादी कर ली।
माल्या ने की आम लड़की से शादी
देश के चर्चित शराब कारोबारी विजय माल्या ने भी शादी के लिए मीडिल क्लास की समीरा को ही चुना। समीरा, विजय माल्या की पहली पत्नी हैं। समीरा शादी से पहले एयर इंडिया में एयर होस्टेस थीं। सिद्धार्थ माल्या, विजय माल्या और समीरा की ही संतान हैं।
Updated on:
20 Oct 2018 12:31 pm
Published on:
20 Oct 2018 10:10 am
बड़ी खबरें
View Allकॉर्पोरेट वर्ल्ड
कारोबार
ट्रेंडिंग
