इमरान खान ने चुनाव में जिस एप का उपयोग किया इसे कॉन्सिटीट्यूएंसी मैनेजमेंट सिस्टम (CMS) के तौर पर जाना गया। जिसने चुनाव में समर्थकों को चुनावी बूथ तक पहुंचाने में मदद की। वही पोलिंग बूथ की जानकारी देने वाली सरकार की अपनी टेलिफोन इन्फर्मेशन सर्विस चुनाव के दिन कई तकनीकी खामियों से जूझती रही, जिससे अन्य पार्टियां घबरा गईं। ऐप और डेटाबेस का इस्तेमाल करने वाली टीम का हिस्सा रहे लोग भी मानते है कि चुनाव में इस तरह के प्रयोग का व्यापक असर देखने को मिला। जिसके चलते इमरान खान की पार्टी को इतनी बड़ी सफलता हाथ लगी। आपको बता दें कि आज के दौर में हर पार्टी को पता है कि सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म को कैसे इस्तेमाल किया जाए, और इसे भुनाने में कामयाब रहता है वही बाजी जीतता है।