लेकिन आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आखिर कैसे आप स्कीमर को पकड़ेंगे। इसके लिए आपके एटीएम के इस्तेमाल से पहले बस एक बार ध्यान से ये देखना है कि कार्ड रीडर आैर कीपैड सेक्शन ठीक तो है। इसे ध्यान से देखने के बाद ये लगे की कार्ड रीडर सेक्शन आगे बढ़ा है, या थोड़ा अव्यवस्थित या कीपैड उभरा हुआ है तो हो सकता है कि इसमें कुछ गड़बड़ है। इसके साथ ही आप एटीएम से पैसे निकासी के दौरान अपने कीपैड को हमेशा ढककर इस्तेमाल करें।