14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खाली बैंक खातों से इस बैंक ने कमा लिए करीब 2500 करोड़ रुपए, कोर्इ नहीं कर सका एेसा कारनामा

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक आॅफ इंडिया ने अपने अपने बैंक अकाउंट में मिनिमम बैलेंस न रखने वाले लोगों से साल 2017-2018 में 2,434 करोड़ रुपए कमाए है।

2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Aug 05, 2018

banks

खाली बैंक खातों से इस बैंक ने कमा लिए करीब 2500 करोड़ रुपए, कोर्इ नहीं कर सका एेसा कारनामा

नर्इ दिल्ली। देश के तमाम बैंकों की कमार्इ उनके भरे खातों से होती है। जिसके पास जितने ज्यादा बैंक खाते होते हैं आैर उनमें ज्यादा से ज्यादा रकम होती है। वो उतना ही अमीर आैर सफल बैंक कहलाता है। लेकिन देश में एक एेसा बैंक भी है जिसने अपने खाली बैंक खातों से करीब 2500 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमार्इ कर ली है। ताज्जुब की बात तो ये है देश में सैंकड़ों बैंक है लेकिन एेसा कारनामा कोर्इ बैंक नहीं कर सका है। आइए आपको भी बताते हैं यह कमार्इ किस बैंक नेे की है।

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक
ये बैंक आैर कोर्इ नहीं बल्कि देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक आॅफ इंडिया है। जिसने अपने अपने बैंक अकाउंट में मिनिमम बैलेंस न रखने वाले लोगों से साल 2017-2018 में 2,434 करोड़ रुपए कमाए है। वास्तव में यह कमार्इ एसबीआर्इ को जुर्माने के रुपए में हुर्इ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस साल एसबीआई ने जो लोग अपने खाते में मिनिमम बैलेंस नहीं रखते हैं उनसे दोबारा जुर्माना वसूलना शुरू किया था। जिस कारण से एसबीआर्इ को इतनी कोटी कमार्इ हुर्इ है।

कुल कमार्इ करीब 5000 करोड़ रुपए की
वहीं एसबीआर्इ के साथ देश के बाकी बैंकों की भी बात करें तो मिनिमम बैलेंस ना रखने वालों से करीब 5,000 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला गया है। वे लोग जो अपने खातों में मिनिमम बैलेंस नहीं रख पाते हैं उनके लिए जन-धन योजना के तहत करीब 30.8 करोड़ बेसिक सेविंग्स अकाउंट खोलने के बावजूद भी बैंकों द्वारा वसूले गए जुर्माने की राशि काफी अधिक है। करीब 30 फीसदी जुर्माना भारत के 3 बड़े प्राइवेट बैंक ऐक्सिस, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई ने वसूला है।

इन बैकों ने इतनी कमार्इ
अगर एसबीआर्इ के अलावा कमार्इ करने वाले बाकी बैंकों की बात करें तो एचडीएफसी ने एसबीआर्इ के बाद सबसे ज्यादा कमार्इ की है। वो कमार्इ है करीब 590 करोड़ रुपए की है। वहीं अगला नाम ऐक्सिस बैंक का है। एेक्सिस बैंक ने 530 करोड़ रुपए की कमार्इ की है। वहीं एनपीए का दर्द झेल रही है आईसीआईसीआई बैंक को भी 317 करोड़ रुपए का फायदा हुआ है। वहीं देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले का दर्द झेल रहे पंजाब नेशनल बैंको की 211 करोड़ रुपए की कमार्इ की है।