13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुफ्त आॅनलाइन मूवी देखने के लिए 5 टाॅप मोबाइल एप

मूवी देखना सबसे बढ़िया पास टाइम माना जाता है। तीन घंटे कब निकल जाते हैं पता ही नहीं चलता है। लेकिन इसके लिए सिनेमा हाॅल जाना एक झंझट है आैर वैसे जरूरी नहीं कि जो मूवी आप देखना चाहें वह सिनेमा हाॅल में चल ही रही हो।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

kamlesh sharma

Aug 04, 2016

मूवी देखना सबसे बढ़िया पास टाइम माना जाता है। तीन घंटे कब निकल जाते हैं पता ही नहीं चलता है। लेकिन इसके लिए सिनेमा हाॅल जाना एक झंझट है आैर वैसे जरूरी नहीं कि जो मूवी आप देखना चाहें वह सिनेमा हाॅल में चल ही रही हो।

घर पर बैठकर मूवी देखना हो तो इसके लिए आजकल आॅनलाइन फैसिलिटी मौजूद है। हम आपको एेसे एंड्राॅयड मोबाइल एप बताने जा रहे हैं जहां आपको मूवीज का अच्छा खासा कलेक्शन मिल जाएगा। इन सभी एप की खास बात यह है कि इनमें से कोर्इ भी गैरकानूनी नहीं है। आप इनको गूगल प्ले स्टोर या आॅफिशियल पेज से अधिरकारिक तौर पर डाउलोड कर सकेंगे।

शोबाॅक्स यह एक बेहद पाॅपूलर एप है जिस पर आप मूवीज, वीडियोज, टीवी शोज इत्यादि देख सकते हैं। इसकी एपीके फाइल को आप गूगल साइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके कंटेंट को आप डाउनलोड कर उसे आॅफलाइन देख सकते हैं।

क्रैकल फ्री मूवी स्ट्रीमिंग देखने के लिए आप ये मोबाइल एप डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको डाउनलोड का आॅप्शन नहीं मिलेगा। इस पर काफी कैटेगरीज हैं जिन पर आप बेहतरीन मूवीज सर्फ कर सकते हैं।

व्यूस्टर यह मोबाइल एप युरोप का सबसे अग्रणी फ्री आॅनलाइन वीडियो सर्विस में शुमार है। इस पर फ्री मूवीज, टीवी शो आैर एनिमेशन इंस्टाॅन्ट देखे जा सकते हैं। यहां पर एकदम फ्री आॅरिजनल कंटेंट मौजूद है जिसके लिए आपको साइन अप करने की कोर्इ जरूरत नहीं है।

हुबी अगर आप मूवीज के शौकीन हैं तो यहां आपको अाॅनलाइन मूवीज देखने आैर डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी। यहां पर आपको हर वीडियो को डाउनलोड करने के लिंक मिलेगा। आप इस एप की सहायता से अपना कलेक्शन बना सकते हैं।

फ्लिप्स टीवी यह मोबाइल एप एक पूरा काॅम्बो पैकेज है जहां आपको टीवी एपिसोड, वायरल वीडियो, म्यूजिक, हिट मूवीज, काॅमेडी शोज, न्यूज, स्पोर्ट्स हाइलाइट्स आैर भी बहुत कुछ देखने को मिल जाएगा। इस एप की सहायता से आप मूवीज, शोज इत्यादि को अपने टीवी पर प्रोजेक्ट कर सकते हैं। यह क्रोमकास्ट सपोर्ट करता है।