8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

iPhone SE 4 Launch: खत्म हुआ इंतजार! Apple आज पेश करेगा नया सस्ता iPhone, जानिए क्या होगा खास?

Apple आज iPhone SE 4 लॉन्च करने के लिए तैयार है। जानिए इसकी संभावित कीमत, फीचर्स और इस किफायती iPhone में क्या कुछ नया हो सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 19 Feb 2025, 10:22 AM IST

Apple iPhone SE 4 Launch Today

Apple आज एक बड़े प्रोडक्ट लॉन्च के लिए तैयार है, और फैंस काफी उत्साहित हैं। लंबे समय से जिस iPhone SE 4 का इंतजार किया जा रहा था, वह आज लॉन्च किया जाएगा। Apple इस इवेंट में iPhone SE 4 के साथ MacBook Air M4 भी लॉन्च करेगा। चलिए जानते हैं इससे आज के इस इवेंट से जुड़ी पूरी डिटेल के बारे में और अपकमिंग मॉडल में क्या कुछ खास हो सकता है।

iPhone SE 4 का नाम बदल सकता है?

iPhone SE 4 को लेकर कई लीक्स सामने आ चुकी हैं। कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि Apple इसे iPhone 16E के नाम से लॉन्च कर सकता है। SE सीरीज का यह नया फोन अब तक का सबसे अलग iPhone होने वाला है। Apple इस बार कई बड़े अपग्रेड के साथ इसे बाजार में उतार सकता है।

ये भी पढ़ें-Realme P3 Pro 5G और Realme P3x 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

कैसे देखें iPhone SE 4 का लॉन्च इवेंट?

Apple का यह इवेंट कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो स्थित Apple Park में आयोजित किया जाएगा। भारतीय समयानुसार यह इवेंट रात 11:30 बजे शुरू होगा। अगर आप इसे लाइव देखना चाहते हैं, तो घर बैठे इसे आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए Apple की आधिकारिक वेबसाइट (Apple.com), Apple के YouTube चैनल, Apple TV पर जा सकते हैं।

iPhone SE 4 में क्या होंगे खास बदलाव?

Apple ने SE सीरीज का आखिरी फोन iPhone SE 3 करीब तीन साल पहले लॉन्च किया था। इस बार कंपनी अपने किफायती iPhone में कई बड़े बदलाव कर सकती है। लीक्स के अनुसार, iPhone SE 4 में iPhone 14 और iPhone 16 के कई फीचर्स मिल सकते हैं।

संभावित अपग्रेड्स में बड़ा डिस्प्ले और OLED पैनल, Face ID सपोर्ट, होम बटन नहीं होगा, बेहतर कैमरा और नई चिपसेट टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है। इसे किफायती कीमत पर लॉन्च किया जाएगा जो लगभग 50,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- Elon Musk का सबसे तेज और स्मार्ट Grok 3 AI लॉन्च, जानें आप कैसे कर पाएंगे यूज?