यूजर्स बैंक ऑफर के तहत 2,000 रुपये की छूट का बेनिफिट भी उठा सकते हैं। दूसरी ओर, Realme P3x 5G की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है, जबकि 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। यह फोन Lunar Silver, Midnight Blue और Stellar Pink कलर में 28 फरवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, जिसमें 1,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है।