Jio Launches 50 Days Free Trial Offer: भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने अपने नए और मौजूदा ग्राहकों के लिए Jio Fiber और AirFiber सर्विस का एक शानदार ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के अंतर्गत यूजर्स को 50 दिनों का फ्री ट्रायल मिलेगा, जिसमें फ्री इंटरनेट, टीवी चैनल सब्सक्रिप्शन, OTT ऐप्स, फ्री सेट टॉप बॉक्स, राउटर और इंस्टॉलेशन शामिल हैं। यह ऑफर 28 फरवरी 2025 तक वैलिड रहेगा।