8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JioHotstar Subscription Plans: देखें कौन सा प्लान आपके लिए रहेगा परफेक्ट?

अब Google Play Store और Apple App Store पर Disney+ Hotstar का नाम बदलकर JioHotstar कर दिया गया है और इसका नया लोगो भी आ गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 15 Feb 2025, 12:34 PM IST

JioHotstar subscription plans

JioHotstar Subscription Plans: Reliance के JioHotstar ने भारत में लॉन्चिंग के बाद OTT प्लेटफॉर्म मार्केट में हलचल मचा रखी है। JioCinema और Disney+ Hotstar के विलय के बाद बने इस नए प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को ढेरों एंटरटेनमेंट ऑप्शन मिलेंगे। अगर आप क्रिकेट, बॉलीवुड, हॉलीवुड, वेब सीरीज या लाइव स्पोर्ट्स के दीवाने हैं, तो JioHotstar के सब्सक्रिप्शन प्लान्स आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

JioHotstar ने अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तीन तरह (Mobile, Super और Premium) के सब्सक्रिप्शन प्लान्स लॉन्च किए हैं। हर प्लान की कीमत और सुविधाएं अलग हैं, जिससे आप अपने बजट और जरूरत के हिसाब से सही ऑप्शन का चुनाव कर सकते हैं। आइए जानते हैं JioHotstar के सभी सब्सक्रिप्शन प्लान्स की कीमतें, फीचर्स और बेनिफिट्स के बारे में।

सब्सक्रिप्शन प्लान और कीमतें?

Mobile प्लान - यह प्लान सबसे किफायती विकल्प है, जिसकी कीमत 149 रुपये है। इसकी वैलिडिटी 3 महीने की है। वहीं 1 साल की वैलिडिटी के लिए 499 रुपये चुकाने होंगे । यह प्लान केवल मोबाइल यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा और इसमें विज्ञापन दिखाए जाएंगे।

Super प्लान - दूसरा विकल्प Super प्लान है, जिसकी कीमत 299 रुपये है, वैलिडिटी 3 महीने की है और अगर 1 साल का सब्सक्रिप्शन चाहिए तो 899 रुपये चुकाने पड़ेंगे। इस प्लान में यूजर्स 2 डिवाइस (मोबाइल, वेब और टीवी) पर कंटेंट स्ट्रीम कर सकेंगे। हालांकि, इस प्लान में भी यूजर्स को ऐड देखने पड़ेंगे, लेकिन इसमें HD क्वालिटी स्ट्रीमिंग की सुविधा मिलेगी।

ये भी पढ़ें-Jio दे रहा है ‘फ्री’ JioHotstar सब्सक्रिप्शन, जानिए आप एलिजिबल हैं या नहीं!

Premium प्लान - सबसे महंगा और प्रीमियम विकल्प Premium प्लान है, जिसकी कीमत 499 रुपये है, इसकी वैलिडिटी 3 महीने की है। एक साल की वैलिडिटी के लिए 1,499 रुपये देने होंगे। यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जो बिना विज्ञापन (Ad-free) कंटेंट देखना चाहते हैं। इसमें 4 डिवाइस (मोबाइल, वेब और टीवी) पर कंटेंट एक्सेस किया जा सकेगा। इसके अलावा, यूजर्स को 4K क्वालिटी, मल्टी-एंगल व्यू, लाइव स्पोर्ट्स और एक्सक्लूसिव कंटेंट का बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलेगा।

ये भी पढ़ें- Samsung Galaxy F06: सबसे सस्ता 5G फोन! 10,000 के बजट में आते हैं ये 5 बेस्ट ऑप्शन

इसके अलावा, JioHotstar यूजर्स कुछ कंटेंट बिना किसी शुल्क के देख सकेंगे, हालांकि इसमें विज्ञापन (Ad) की भरमार होगी।

JioHotstar पर क्या देख सकते हैं?

इस प्लेटफॉर्म पर भारत और दुनिया भर की पॉपुलर फिल्में, वेब सीरीज और शो उपलब्ध होंगे। इसमें Disney, NBCUniversal’s Peacock, Warner Bros. Discovery HBO और Paramount जैसे बड़े ब्रांड्स का कंटेंट भी शामिल होगा।

JioHotstar का नया नाम और लोगो

अब Google Play Store और Apple App Store पर Disney+ Hotstar का नाम बदलकर JioHotstar कर दिया गया है और इसका नया लोगो भी आ गया है। पहले से Disney+ Hotstar और JioCinema इस्तेमाल कर रहे यूजर्स को ऑटोमैटिकली नए प्लेटफॉर्म पर माइग्रेट कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- गेमिंग और परफॉर्मेंस के लिहाज से बेस्ट, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर वाले टॉप 5 स्मार्टफोन्स