8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jio दे रहा है ‘फ्री’ JioHotstar सब्सक्रिप्शन, जानिए आप एलिजिबल हैं या नहीं!

एक और जरूरी जानकारी यह है कि Jio अब JioCinema के मौजूदा ऑटोपे सब्सक्रिप्शन को बंद कर रहा है। इसका मतलब यह है कि अगर आपने JioCinema का सब्सक्रिप्शन लिया था, तो...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 15 Feb 2025, 11:15 AM IST

Jio Hotstar Merger

Reliance Jio ने आधिकारिक रूप से JioHotstar OTT सर्विस लॉन्च कर दिया है। यह सर्विस हाल ही में Hotstar के साथ हुए मर्जर का हिस्सा है। कंपनी ने इसकी वेबसाइट भी लाइव कर दी है और सभी प्लेटफॉर्म्स (Android, iOS, iPadOS और Smart TV) पर ऐप को रीब्रांड कर दिया है। इसके साथ ही, कंपनी ने JioHotstar के सब्सक्रिप्शन प्लान्स की भी घोषणा कर दी है। चलिए जानते हैं इसके बारे में सब कुछ डिटेल में।

किन यूजर्स को मिलेगा फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन?

कुछ खास यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के JioHotstar सब्सक्रिप्शन फ्री में दिया जा रहा है, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी।

अगर आपके पास Disney+ Hotstar का एक्टिव सब्सक्रिप्शन है तो?

अगर आप पहले से Disney+ Hotstar के किसी भी प्लान के सब्सक्राइबर हैं, तो आपका सब्सक्रिप्शन JioHotstar में ट्रांसफर हो जाएगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह सब्सक्रिप्शन उतने ही दिनों तक चलेगा जितने दिन आपके पुराने प्लान में बचे होंगे। एग्जांपल के लिए, अगर आपके पुराने Disney+ Hotstar प्लान की वैलिडिटी 18 दिन बची है, तो JioHotstar में भी आपको वही 18 दिन मिलेंगे।

ये भी पढ़ें- Jio यूजर्स को झटका! 69 और 139 रुपये वाले प्लान में बड़ा बदलाव, जानें नया अपडेट

अगर आपके पास JioCinema का एक्टिव सब्सक्रिप्शन हैतो?

अगर आपने JioCinema का मासिक (Monthly) या वार्षिक (Annual) सब्सक्रिप्शन लिया हुआ है, तो वह भी JioHotstar में ट्रांसफर हो जाएगा और आपकी मौजूदा वैलिडिटी तक जारी रहेगा।

अगर आपने Disney+ Hotstar या JioCinema (Premium) को मोबाइल या ब्रॉडबैंड प्लान के साथ लिया है तो?

यदि आपने अपने मोबाइल या ब्रॉडबैंड कनेक्शन के साथ Disney+ Hotstar या JioCinema Premium का सब्सक्रिप्शन लिया हुआ है, तो वह JioHotstar में भी वैलिड रहेगा।

ये भी पढ़ें- Samsung Galaxy F06: सबसे सस्ता 5G फोन! 10,000 के बजट में आते हैं ये 5 बेस्ट ऑप्शन

कैसे चेक करें कि आपको फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा या नहीं?

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपको JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

अपने फोन नंबर या ईमेल आईडी का उपयोग करके JioHotstar ऐप में लॉगिन करें। अगर आपका कोई भी एक्टिव सब्सक्रिप्शन (Disney+ Hotstar या JioCinema) पहले से मौजूद है, तो ऐप आपको नोटिफिकेशन के जरिए बताएगा कि आपका प्लान कितने दिनों तक वैलिड रहेगा।

JioCinema का ऑटोपे सब्सक्रिप्शन होगा कैंसिल

एक और जरूरी जानकारी यह है कि Jio अब JioCinema के मौजूदा ऑटोपे सब्सक्रिप्शन को बंद कर रहा है। इसका मतलब यह है कि अगर आपने JioCinema का सब्सक्रिप्शन लिया था, तो अब आपको इसके लिए कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा। लेकिन जब आपका मौजूदा प्लान खत्म हो जाएगा, तो आपको JioHotstar का नया सब्सक्रिप्शन लेना होगा ताकि आप इस प्लेटफॉर्म पर कंटेंट देख सकें।

ये भी पढ़ें- गेमिंग और परफॉर्मेंस के लिहाज से बेस्ट, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर वाले टॉप 5 स्मार्टफोन्स