8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या आपके भी iPhone 12 में आ रही हैं परेशानियां तो ऐसे करें ठीक, कंपनी ने जारी किया अपडेट

यूजर्स ने iPhone 12 को लेकर की थी शिकायतें। डिस्प्ले स्क्रीन में टच से जुड़ी समस्या और नजर आता है ग्रीन टिंट। Apple ने यूजर्स की परेशानी दूर करने के लिए जारी किया आईओएस 14.2.1

2 min read
Google source verification

iPhone निर्माता कंपनी Apple ने इस वर्ष अक्टूबर माह में एक वर्चुअल इवेंट में iPhone 12 सीरीज से पर्दा उठाया था। इस सीरीज में एप्पल ने आईफोन के कुछ लेटेस्ट मॉडल लॉन्च किए। iPhone 12 सीरीज की यूजर्स में काफी डिमांड भी है, लेकिन अब उन्हें iPhone 12 में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई यूजर्स को इसके डिस्प्ले और टच में प्रॉब्लम आ रही है।

ग्रीन टिंट की प्रॉब्लम

कई यूजर्स ने शिकायत की है कि आईफोन 12 के डिस्प्ले में ग्रीन टिंट की प्रॉब्लम आ रही है। उन्हें डिस्प्ले पर हरा-हरा शेड यूजर्स को नजर आ रहा है। वहीं कई यूजर्स को iPhone 12 Mini में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब एप्पल ने इस समस्या के लिए अपडेट जारी किया है।

अनलॉक की परेशानी
ढेरों यूजर्स iPhone 12 सीरीज के सबसे सस्ते फोन iPhone 12 Mini को लेकर शिकायतें कर रहे हैं। बहुत से iPhone 12 Mini यूजर्स की शिकायत है कि इसकी लॉक स्क्रीन से स्वाइप अप करने या कैमरा एप लॉन्च करने पर डिवाइस अनलॉक नहीं हो रहा है। ऐसे में यूजर्स ने ऑनलाइन चैनल्स और सोशल मीडिया पर डिस्प्ले से जुड़ी दिक्कत के बारे में शिकायत की। कई बार डिस्प्ले में ग्रीन टिंट के अलावा फ्लिकर्स भी देखने को मिले हैं।

यह भी पढ़ें—यूजर्स को बिना बताए Apple ने स्लो किए पुराने iPhone, अब चुकाने पडेंगे 8.3 अरब रुपए

कंपनी ने जारी किया अपडेट
एप्पल के आईफोन 12 मिनी के कुछ यूजर्स द्वारा डिस्प्ले व बग से संबंधित शिकायत के बाद कंपनी ने उन्हें ठीक करने के लिए आईओएस 14.2.1 को जारी कर दिया है। आईओएस 14.2.1 को फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है और यह अपने संबंधित डिवाइसों के सेटिंग ऐप में उपलब्ध है। इसके अलावा, एप्पल ने टच से जुड़ी परेशानियों, एमएमएस मैसेज और कुछ ऑडियो प्रॉब्लम्स को भी सुलझा लिया है। यह अपडेट आईफोन 12, आईफोन 12 मिनी, आईफोन 12 प्रो और आईफोन 12 प्रो मैक्स के लिए उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें—iphone की जबरदस्त डिमांड, ओवरटाइम के बावजूद डिलीवरी लेट, चीनी कंपनियों को हो सकता है फायदा

पेयरिंग डिवाइसेस की समस्या को भी सुलझाया
आईओएस 14.2.1 ने आईफोन 12 के साथ पेयर किए हुए कंपनी के हियरिंग डिवाइसों को लेकर आमतौर पर की जाने वाली शिकायतों को भी हल कर दिया है। एप्पल ने कहा कि इनसे आईफोन से ऑडियो सुनने के दौरान साउंड क्वालिटी से जुड़ी समस्याएं पैदा होती हैं।