2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BSNL यूजर्स के लिए बुरी खबर! घटाई गई इन दो प्लान्स की वैलिडिटी

BSNL ने अपने दो पॉपुलर प्रीपेड प्लान्स की वैधता घटा दी है। जानें 1499 और 2399 रुपये वाले BSNL रिचार्ज प्लान में अब क्या फायदे मिलेंगे और कितने दिन की वैलिडिटी रह गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 12 Apr 2025, 12:31 PM IST

BSNL Prepaid Plans validity Reduced

Photo- Patrika

BSNL Prepaid Plan Validity Reduce: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए दो अहम प्रीपेड प्लान्स की वैधता में कटौती की है। ये दोनों रिचार्ज प्लान्स लंबे समय तक चलने वाले पैक हैं और खासतौर पर उन यूजर्स के बीच पॉपुलर हैं जो बार-बार रिचार्ज करने से बचना चाहते हैं। लेकिन अब इन प्लान्स में मिलने वाली सर्विस की अवधि घटा दी गई है, जिससे यूजर्स को थोड़ी निराशा हो सकती है।

घट गई इन दो प्लान्स की वैलिडिटी

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार बीएसएनएल ने 2399 रुपये और 1499 रुपये वाले रिचार्ज प्लान्स की वैधता में बदलाव किया है। पहले जहां 2399 रुपये वाले प्लान में 425 दिन की वैधता मिलती थी, अब इसमें केवल 395 दिन की सर्विस दी जा रही है। इसी तरह 1499 रुपये वाले प्लान की वैधता पहले 365 दिन थी, जिसे घटाकर अब 336 दिन कर दिया गया है।

बेनेफिट्स में कोई बदलाव नहीं

इन दोनों प्लान्स में मिलने वाले फायदे पहले जैसे ही रखे गए हैं। यानि डेटा, कॉलिंग और मैसेजिंग जैसी सुविधाएं यूजर्स को पहले की तरह मिलेंगी। 2399 रुपये वाले पैक में रोजाना 2GB इंटरनेट, अनलिमिटेड वॉइस कॉल और प्रतिदिन 100 SMS का लाभ मिलता है। वहीं 1499 रुपये वाला पैक उन यूजर्स के लिए है जो ज्यादा डेटा का इस्तेमाल नहीं करते, क्योंकि इसमें कुल 24GB डेटा मिलता है और डेली 100 SMS के साथ फ्री कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। हालांकि इन दोनों ही प्लान्स में किसी भी तरह की ओटीटी सर्विस शामिल नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें-WhatsApp पर आया नया स्कैम: एक इमेज से उड़ सकते हैं आपके पैसे, जानें कैसे बचना है?

पिछले महीने आया नया 750 रुपये वाला प्लान

बीएसएनएल ने मार्च महीने में एक नया प्रीपेड प्लान भी लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 750 रुपये रखी गई थी। इस प्लान को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है जो समय पर रिचार्ज नहीं कराते हैं और कंपनी की भाषा में ‘GP-2’ कैटेगरी में आते हैं। इस प्लान में यूजर्स को 180 दिनों तक की सर्विस मिलती है, जिसमें हर दिन 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।