2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WhatsApp पर आया नया स्कैम: एक इमेज से उड़ सकते हैं आपके पैसे, जानें कैसे बचना है?

WhatsApp पर वायरल हो रहे नए इमेज स्कैम से लाखों की ठगी हो रही है। जानिए क्या है यह WhatsApp Image Scam, कैसे करता है आपके फोन को हैक और किन आसान तरीकों से आप इससे बच सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 12 Apr 2025, 11:49 AM IST

Whatsapp Image Scam

Whatsapp Image Scam

Whatsapp Image Scam: आजकल ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और स्कैमर्स लगातार नए तरीकों से लोगों को धोखा देने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। हाल ही में एक नया WhatsApp Image Scam सामने आया है, जो खासकर व्हाट्सऐप पर अनजान नंबर से भेजी गई फोटोज के जरिए लोगों को शिकार बना रहा है। इस स्कैम में लोग बिना किसी OTP के अपने बैंक अकाउंट से लाखों रुपये गंवा रहे हैं। इस धोखाधड़ी के पीछे की तकनीकी रणनीतियों और उससे बचने के उपायों को समझना बेहद जरूरी है।

क्या है WhatsApp Image Scam?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक व्यक्ति ने व्हाट्सऐप पर अनजान नंबर से भेजी गई फोटो को डाउनलोड किया, जिसके बाद उसके बैंक अकाउंट से 2 लाख रुपये उड़ गए। यह घोटाला व्हाट्सऐप जैसे मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल करके किया जा रहा है, जहां स्कैमर्स छिपे हुए मैलवेयर वाली इमेज भेजते हैं। इन तस्वीरों में स्टेगनोग्राफी तकनीक का उपयोग किया जाता है, जिससे कोड छिपाकर भेजा जाता है। जैसे ही यूजर फोटो डाउनलोड करता है या उसे ओपन करता है, मैलवेयर उनके डिवाइस पर इंस्टॉल हो जाता है। इसके बाद यह फोन से बैंक लॉगिन डिटेल्स, OTP, और पासवर्ड जैसे संवेदनशील डेटा एक्सेस कर सकता है।

कुछ मामलों में, स्कैमर्स फोन कॉल करके यूजर को भ्रमित करने की कोशिश करते हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए उन्हें दबाव डालते हैं कि वे उस तस्वीर को ओपन करें।

ये भी पढ़ें-iPhone यूजर्स नया iOS अपडेट इंस्टॉल करने से बचें, सामने आ रहीं ये परेशानियां

कैसे बचें इस WhatsApp Image Scam से?

इस स्कैम से बचने के लिए कुछ जरूरी कदम हैं, जिन्हें अपनाकर आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।

अनजान नंबर से आई फोटो को ओपन न करें - अगर आपको किसी अज्ञात नंबर से व्हाट्सऐप पर कोई फोटो प्राप्त होती है, तो उसे डाउनलोड करने से बचें।

ऑटो डाउनलोड को डिसेबल करें - व्हाट्सऐप की सेटिंग में एक ऑप्शन है जिससे आप ऑटोमेटिकली डाउनलोड होने वाली फोटोज को डिसेबल कर सकते हैं। इस फीचर को इनेबल कर लें, ताकि आपको अनजान स्रोतों से आई तस्वीरें अपने फोन पर न आ सकें।

संदिग्ध कॉल और मैसेज को अनदेखा करें - अगर आपको किसी से भी संदिग्ध कॉल या मैसेज मिलता है, तो उसे तुरंत ब्लॉक करें और अनदेखा करें।

घोटालों के बारे में दूसरों को बताएं - यह सुनिश्चित करें कि आपके मित्र और परिवार भी इस प्रकार के स्कैम से सतर्क रहें।

साइबर अपराध पोर्टल पर रिपोर्ट करें - यदि आप इस तरह के किसी धोखाधड़ी का शिकार होते हैं, तो तुरंत https://cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें।

ये भी पढ़ें- इन्वर्टर एसी लें या नॉन-इन्वर्टर? जानिए कौन देगा लंबा साथ और कम बिजली बिल

WhatsApp Image Scam एक नई और खतरनाक धोखाधड़ी है, जो स्मार्टफोन यूजर्स के लिए गंभीर खतरे का कारण बन सकती है। इसलिए हमेशा सतर्क रहें और अनजान नंबरों से आई फोटोज या लिंक पर क्लिक करने से बचें।