
reliance jio
रिलायंस जियो ने गुरूवार को सेवाएं शुरू करने की घोषणा कर दी है। दिल्ली एनसीआर और मुंबई में यह सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। अगर आपने अब तक मुफ्त रिलायंस जियो 4जी सिम नहीं लिया है तो यह खबर आपके लिए काफी काम की है।
दरअसल, रिलायंस ने शुक्रवार से फ्री वेल्कम ऑफर की शुरुआत कर दी है। इस ऑफर के तहत अब उपभोक्ताओं को पूर्व के आधिकारिक 19 पार्टनर स्मार्टफोन का यूजर होना जरूरी नहीं है। अब आधिकारिक रूप से रिलायंस ने जियो सिम को किसी भी 4जी स्मार्टफोन के लिए जारी कर दिया है। सीधे शब्दों में कहें तो अब जियो वेल्कम ऑफर ओपेन फॉर ऑल 4जी स्मार्टफोन यूजर है।
अगर आपने अब तक जियो सिम नहीं लिया है और इसे लेना चाहते हैं तो आप इसे कैसे लिया जाए इसका आसान तरीका जानना चाहते हैं। इसलिए कैच ने आपकी इस मुश्किल को आसान बना दिया है।
जियो सिम पाने के लिए सबसे पहले किसी भी 4जी स्मार्टफोन यूजर को 'माई जियो' ऐप की जरूरत होगी। आईओएस या एंड्रॉयड यूजर्स इसके लिए एप्पल स्टोर या गूगल प्ले स्टोर पर जाकर 'माई जियो' ऐप इंस्टॉल कर सकते हैं।
जबकि अगर आप ऐसा नहीं कर पा रहे हैं या फिर काफी आसान तरह से यह एप इंस्टॉल करना चाहते हैं तो आपको केवल 1800-200-200-2 नंबर पर एक कॉल करनी होगी। यह कॉल हर मोबाइल नेटवर्क द्वारा मुफ्त में की जा सकती है।
रिलायंस जियो की आधिकारिक व्यावसायिक लॉन्चिंग आगामी 31 दिसंबर से की जानी है। तब तक के लिए रिलायंस जियो की सभी सेवाएं हर यूजर के लिए मुफ्त हैं।
यह वेल्कम ऑफर, प्रीव्यू ऑफर जैसा ही है। इसके अंतर्गत यूजर्स को मुफ्त अनलिमिटेड 4जी इंटरनेट डाटा, वॉयस कॉल, एसएमएस समेत जियो की अन्य सुविधाएं पूरी तरह मुफ्त में मिलेंगी।
Published on:
05 Oct 2016 02:07 pm
बड़ी खबरें
View Allटेक्नोलॉजी
ट्रेंडिंग
