Meta के स्वामित्व वाली Facebook कंपनी एक पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। अगर आप Facebook पर बहुत सारा कंटेंट बनाते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है। Facebook अपनी नीतियों में बदलाव कर रहा है। 19 फरवरी से, Facebook अपने प्लेटफॉर्म से उन लाइव वीडियो रिकॉर्डिंग्स को अपने आप डिलीट कर देगा जो 30 दिनों से ज्यादा पुरानी होंगी। अगर आप अपने वीडियो सेव रखना चाहते हैं, तो आपको इन्हें खुद डाउनलोड करना होगा या 90-सेकंड की रील में शेयर करना होगा, अन्यथा हमेशा के लिए डिलीट हो जाएंगी।