
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook) इन दिनों कई नए—नए फीचर्स ला रहा है। अब फेसबुक की खास फीचर लेकर आया है, जो मैसेंजर और इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है। इस फीचर को Vanish Mode नाम से जारी किया जा गया है। बता दें कि फेसबुक के इस नए फीचर को स्नैपचैट (snapchat) से इंस्पायर बताया जा रहा है। हालांकि रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक पूरे विश्व में सिर्फ सिलेक्टेड यूजर्स के लिए ही नया Vanish Mode लेकर आ रहा है। हालांकि कंपनी की तरफ से यह नहीं बताया गया है कि इस फीचर को भारतीय यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा या नहीं।
गायब कर सकेंगे कंटेंट
फेसबुक के इस नए फीचर के नाम से ही पता चला रहा है कि यूजर्स इस Vanish Mode फीचर की मदद से अपने मैसेजेस और मल्टीमीडिया देखने के बाद गायब कर सकेंगे। इसमेे इंस्टाग्राम और मैसेंजर पर भेजे गए मैसेज, तस्वीरें और वॉयस मैसेज देखने के बाद, जब चैट बॉक्स बंद करेंगे तो वे गायब हो जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभी वैनिश मोड ग्रुप चैट्स के लिए उपलब्ध नहीं है, यह अभी केवल केवल इंडिविजुअल चैट्स पर ही काम करेगा।
जानिए कैसे करें इस फीचर को इनेबल
इस नए फीचर को इनेबल करने के लिए सबसे पहले सेटिंग्स मेन्यू में जाएं। वहां से आप इसे इनेबल और डिसेबल कर सकते हैं। हालांकि फेसबुक मेंसेजर पर पहले से ही सीक्रेट कन्वर्सेशन फीचर उपलब्ध है। यह एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड होने की वजह से इसमें चैट सिक्योर है। इसमें भेजी गई फाइल्स फेसबुक सर्वर्स के बजाय यूजर्स के फोन में स्टोर होती हैं। हालांकि इसमें मैसेज गायब नहीं होते। यह वेनिश मोड इनेबल करने पर ही होंगे।
व्हाट्सएप भी है ऐसा फीचर
बता दें कि वेनिश मोड जैसा फीचर हाल ही कंपनी ने इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप में भी दिया है। व्हाट्सएप में इस फीचर को डिसअपियरिंग मैसेजेस के नाम से रोलआउट किया गया है। इसमें भेजे गए मैसेजेस सात दिन बाद अपने आप डिलीट हो जाएंगे। बता दें कि व्हाट्सएप डिसअपियरिंग मैसेजेस फीचर iOS और Android दोनों यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है।
Published on:
14 Nov 2020 02:00 pm
बड़ी खबरें
View Allटेक्नोलॉजी
ट्रेंडिंग
