
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) पर जब ज्यादा लोग एक ही विषय पर लिखते हैं तो वह ट्रेडिंग में आ जाता है। अब ट्विटर पर First Salary ट्रेंड कर रही है। लोग अपनी पहली तनख्वाह के बारे में खुलकर बात कर रहे हैं और बता रहे हैं। फर्स्ट सैलेरी के बारे में खुलकर बताने वालों में हर वर्ग के लोग शामिल हैं। इनमें पत्रकार से लेकर राजनेता अपनी पहली सैलेरी के बारे में बता रहे हैं। वहीं कुछ लोग इस पर मीम्स भी बना रहे हैं।
राजनेता भी कर रहे ट्वीट
बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भी इस ट्रेडिंग टॉपिक में हिस्सा लेते हुए अपनी पहली सैलेरी के बारे में बताया। उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया कि उन्हें पहली सैलरी के तौर पर कुल 1,820 रुपए मिले थे। ट्वीट के अनुसार, तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने पहली नौकरी टाटा इंडिकॉम मोबाइल में की थी। उस वक्त उनकी उम्र 18 वर्ष थी। उन्हें कंपनी की तरफ से केस वेरिफिकेशन के लिए 1500 रुपए पेट्रोल, 300 रुपए मोबाइल और 20 रुपए प्रति केस वेरिफिकेशन के लिए मिले थे। इस ट्रेडिंग टॉपिक में हर वर्ग के लोग खुलकर अपनी पहली सैलेरी के बारे में बात कर रहे हैं। मशहूर रेडियो जॉकी (RJ) रौनक ने बताया कि उन्हें पहली सैलरी के रूप में 3000 रुपए मिले थे। उस वक्त उनकी उम्र 17 वर्ष थी।
भारतीय वायुसेना की तरफ से मिले 13,500 रुपए
सिर्फ राजनेता और रेडियो जॉकी ही नहीं पूर्व सैनिक भी इस टॉपिक पर लिख रहे हैं। भारतीय वायुसेना के फ्लाइट लेफ्टिनेंट (रिटायर्ड) अनूप वर्मा ने ट्वीट करते हुए बताया कि वे जब 23 साल के थे, तब उन्हें पहली सैलेरी मिली थी। उन्होंने ट्वीट में बताया कि उस वक्त उन्हें भारतीय वायुसेना की तरफ से 13,500 रुपए मिले थे।
पत्रकारों ने भी किए ट्वीट
टेलिवीजन पत्रकार सुशांत सिन्हा ने ट्वीट करते हुए बताया कि उन्होंने 17 साल की उम्र में जॉब शुरू की थी। उस वक्त उन्हें प्रति बुलेटिन 75 रुपए मिलते थे। वहीं एक अन्य पत्रकार सोनल कालरा ने बताया कि उन्हें 21 साल की उम्र में पहली सैलरी के तौर पर 5500 रुपए मिले थे। सोनल ने पहली सैलेरी के सारे पैसे परिवार के लिए गिफ्ट खरीदने में खर्च कर दिए थे।
एक तस्वीर भी कर रही ट्रेंड
First Salary ट्रेंडिंग के साथ एक तस्वीर भी ट्रेंड कर रही है। इसमें दाव किया जा रहा है कि एक लड़के ने अपनी पहली सैलेरी से अपनी मां को रेस्टोरेंट में खाना खिलाया। लोग सोशल मीडिया पर इस लड़के की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
मीम्स भी बन रहे
First Salary ट्रेडिंग पर जहां कुछ लोग खुलकर अपनी पहली सैलेरी के बारे में बता रहे हैं। वहीं कुछ लोग मजाक भी बना रहे हैं। एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा कि मैं जब सुबह हैंगओवर से उठा तो देखा कि First Salary ट्रेंड कर रही है। मुझे लगा कि मैं तो इस दुनिया का हूं ही नहीं, इसलिए फिर सो गया।
Published on:
18 Nov 2020 01:12 pm
बड़ी खबरें
View Allटेक्नोलॉजी
ट्रेंडिंग
