
गूगल (Google) इन दिनों अपनी सर्विसेज को अपग्रेड करने में जुटा है। इस कड़ी में वह युजर्स के लिए नए—नए फीचर्स रोलआउट कर रहा है। अब गूगल Gmail के लिए भी नए स्मार्ट फीचर्स जारी करने जा रहा है। गूगल ने हाल ही एक बयान जारी कर जानकारी दी कि Gmail में स्मार्ट फीचर्स और निजीकरण के लिए एक नई सेटिंग के साथ यह अपने डाटा के संरक्षण और गूगल के बेहतर अनुभव की दिशा में यूजर्स को आगे रखेगा। जीमेल (Gmail), मीट (Google Meet) और चैट (Google Chat) सहित गूगल के अन्य उत्पादों में अपने डाटा को नियंत्रित करने संबंधी यह सेटिंग आपको जल्द ही देखने को मिलेगी।
स्मार्ट फीचर्स में यूजर्स को मिलेंगे ये ऑप्शन
कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि जीमेल, गूगल मीट और चैट जैसे गूगल के सभी प्रोडक्ट्स में यूजर्स के डाटा और उनकी गोपनीयता को सुरक्षा दी जाएगी। गूगल की प्रोडक्ट मैनेजर मलिका मनोहरन ने कहा कि इनबॉक्स में टैप पर कम्पोज बॉक्स में जाकर जीमेल में स्मार्ट रिप्लाई का मिलना, गूगल असिस्टेंट में बकाए बिल का याद दिलाना या गूगल मैप में जाकर रेस्टोरेंट का रिजर्वेशन करना इत्यादि शाामिल होंगे।
बाद में भी कर सकते हैं इनेबल
उन्होंने आगे कहा कि अगर आप स्मार्ट फीचर्स के इस्तेमाल के इच्छुक नहीं भी हैं, तब भी आप जीमेल सहित अन्य गूगल के उत्पादों का उपयोग कर पाने में सक्षम रहेंगे। अगर आपको बाद में लगता है कि ये फीचर्स अच्छे हैं, तो आप इन्हें ऑन कर दीजिए और ऐसा आप जीमेल में अपनी सेटिंग्स में जाकर कर सकते हैं।
एंड्रॉयड एंटरप्राइज रेकमेंडेड प्रोग्राम
बता दें कि गूगल ने हाल ही अपने एंड्रॉयड एंटरप्राइज रेकमेंडेड प्रोग्राम में सैमसंग गैलेक्सी (Samsung Galaxy) के डिवाइसों को जोड़ा है। यह एंड्रॉयड एंटरप्राइज प्रोग्राम एंटरप्राइज ग्राहकों के लिए एक काफी जरूरी टूल बन गया है। इससे डिवाइसों का आसानी से मूल्यांकन और अनुमोदन करने में उन्हें मदद मिलती है, जो हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और अपडेट के लिए गूगल की आवश्यकताओं को पूरा करता है।
Published on:
17 Nov 2020 02:00 pm
बड़ी खबरें
View Allटेक्नोलॉजी
ट्रेंडिंग
