2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ChatGPT और DeepSeek पर सरकार का अलर्ट, अधिकारियों को दी AI टूल्स से दूर रहने की सलाह

इन सभी विवादों के बीच, OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन भारत का दौरा करने वाले हैं। इस दौरान, उनकी बैठक भारत के वित्त मंत्री से प्रस्तावित है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 5 Feb 2025, 5:44 PM IST

Finance Ministry Asks Employees to Avoid AI Tools

Finance Ministry Asks Employees to Avoid AI Tools: भारत सरकार ने एआई टूल्स जैसे ChatGPT और DeepSeek के इस्तेमाल को लेकर एक अलर्ट जारी किया है, जिसमें सरकारी अधिकारियों को इन टूल्स का इस्तेमाल करने से बचने की सलाह दी गई है। वित्त मंत्रालय ने इस अलर्ट में कहा है कि इन एआई टूल्स का उपयोग संवेदनशील सरकारी दस्तावेजों और डेटा के लिए खतरनाक हो सकता है।

डेटा सिक्योरिटी को लेकर बढ़ी चिंता

29 जनवरी को जारी की गई एडवाइजरी में मंत्रालय ने सरकारी अधिकारियों से कहा कि वे इन टूल्स का इस्तेमाल अपने ऑफिस के कंप्यूटर और डिवाइस पर न करें। सरकार का मानना है कि इन टूल्स से संवेदनशील जानकारी (सेंसिटिव डेटा) लीक हो सकती है, इसका प्रभाव राष्ट्रीय सुरक्षा और गोपनीयता पर पड़ सकता है। भारत से पहले ऑस्ट्रेलिया और इटली ने भी DeepSeek को लेकर ऐसी ही चेतावनी जारी की है।

ये भी पढ़ें-Xiaomi स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बुरी खबर, इन 9 मॉडल्स से हटाया गया सॉफ्टवेयर सपोर्ट

DeepSeek और ChatGPT पर लगे डेटा चोरी के आरोप

DeepSeek और ChatGPT दोनों पर डेटा चोरी के आरोप लगे हैं। DeepSeek का सर्वर चीन में मौजूद है, और इसको लेकर चिंता है कि चीन में डेटा स्टोर होने की वजह से भारत की संवेदनशील इंफॉर्मेशन खतरे में पड़ सकती है। वहीं, ChatGPT पर कॉपीराइट उल्लंघन के आरोप भी लगे हैं, खासकर भारतीय मीडिया हाउसेस की ओर से, जिसके चलते इस टूल पर कानूनी विवाद उठने की संभावना है। हालांकि, OpenAI ने इसे भारत के सर्वरों से जुड़ा मुद्दा नहीं बताया है, और भारतीय कोर्ट को इस मामले में कोई हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं माना है।

ये भी पढ़ें- Nothing Phone (3a) में मिलेगा आईफोन का ये खास फीचर? अब हर फोटो होगी खास!

OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन का भारत दौरा

इन सभी विवादों के बीच, OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन भारत का दौरा करने वाले हैं। इस दौरान, उनकी बैठक भारत के वित्त मंत्री से प्रस्तावित है। इस मुलाकात में दोनों पक्ष एआई टूल्स के उपयोग, उनकी सुरक्षा चिंताओं और भविष्य के संभावित समाधानों पर चर्चा कर सकते हैं। इस दौरे को लेकर सरकार और OpenAI के बीच सकारात्मक संवाद की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे भविष्य में इन टूल्स के सुरक्षित उपयोग के लिए दिशा-निर्देश तैयार किए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- भारत में आ रहा है Vivo का नया स्मार्टफोन, तारीख का हुआ खुलासा!