
Xiaomi Smartphones Eel List Hindi: Xiaomi के स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। कंपनी ने अपनी एंड ऑफ लाइफ (EoL) लिस्ट में नए डिवाइसेज को शामिल किया है, जिसका मतलब है कि इन डिवाइसेज के लिए सॉफ्टवेयर सपोर्ट अब खत्म होने वाला है। EoL लिस्ट में शामिल होने के बाद, इन स्मार्टफोन्स को भविष्य में कोई नया MIUI अपडेट या सिक्योरिटी पैच नहीं मिलेगा, जिससे इनकी सिक्योरिटी और काम करने क्षमता पर असर पड़ सकता है।
यह कोई पहली बार नहीं है कि Xiaomi ने अपनी डिवाइसेज के लिए सॉफ्टवेयर सपोर्ट खत्म किया है। अक्टूबर 2024 में, कंपनी ने Xiaomi Pad 5 और Redmi Note 11 Pro सीरीज के लिए भी सपोर्ट खत्म कर दिया था। अब, कंपनी ने अपनी EoL लिस्ट अन्य डिवाइसेज को शामिल किया है।
इस लिस्ट में Redmi Note 11 SE, Redmi Note 11S 5G, Redmi Note 11S, Redmi Note 11 5G, Redmi Note 11, Redmi 10C, Redmi 10 2022, Poco X4 Pro 5G और Poco M4 Pro मॉडल शामिल हैं।
इन डिवाइसेज के लिए अब कोई नया MIUI अपडेट या एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच उपलब्ध नहीं होगा। इसका मतलब है कि इन डिवाइसेज के यूजर्स को अब सॉफ्टवेयर में किसी भी प्रकार का सुधार, नया फीचर, या सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिलेगा।
Xiaomi का यह कदम स्मार्टफोन के सॉफ्टवेयर सपोर्ट की स्टैंडर्ड लाइफसाइकल पॉलिसी का हिस्सा है। इसका मतलब है कि इन डिवाइसेज के लिए भविष्य में कोई नए फीचर्स, अपडेट्स, या सिक्योरिटी पैच नहीं मिलेंगे। इसका असर स्मार्टफोन की सिक्योरिटी पर पड़ सकता है, क्योंकि पुराने डिवाइसेज के लिए सिक्योरिटी पैच जारी नहीं होंगे। इसके चलते, ये डिवाइसेज सिक्योरिटी रिस्क में आ सकते हैं, साइबर क्रिमिनल इन्हें आसानी से टारगेट कर सकते हैं।
अगर आप इनमें से किसी भी डिवाइस का उपयोग कर रहे हैं, तो आपको अब नए ऑप्शंस की तलाश शुरू कर देनी चाहिए। खासकर अगर आपके लिए सिक्योरिटी अपडेट्स महत्वपूर्ण हैं, तो नए फोन की खरीदारी करना जरूरी हो सकता है। हालांकि, ये डिवाइस पहले की तरह काम करते रहेंगे। लेकिन अपडेट्स की कमी के कारण सिक्योरिटी और काम करने की क्षमता कम हो सकती है, सिक्योरिटी के लिहाज से भी समस्याएं हो सकती हैं।
अगर आपको टेक्नोलॉजी का अच्छा ज्ञान है, तो आप अपने पुराने Xiaomi डिवाइस पर कस्टम रोम इंस्टॉल कर सकते हैं। कस्टम रोम, खासकर एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन पर बेस्ड रोम्स, आपको नए फीचर्स और सिक्योरिटी पैच दे सकते हैं। इस तरीके से आप पुराने डिवाइस का इस्तेमाल करते हुए भी इसे नए और सुरक्षित रख सकते हैं। हालांकि, कस्टम रोम इंस्टॉल करने के लिए थोड़ी तकनीकी जानकारी और सावधानी की जरूरत होती है, क्योंकि गलत तरीके से इंस्टॉलेशन से डिवाइस को नुकसान हो सकता है।
Published on:
05 Feb 2025 11:14 am
बड़ी खबरें
View Allटेक्नोलॉजी
ट्रेंडिंग
