8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कहीं आपका Facebook किसी और के हाथ में तो नहीं? ऐसे फटाफट करें चेक

अगर आपको शक है कि कोई और आपका Facebook अकाउंट चला रहा है, तो आप कुछ आसान स्टेप्स की मदद से इसे चेक कर सकते हैं। जानें Facebook Supervision फीचर के बारे में और अपने अकाउंट की सुरक्षा बढ़ाने के तरीके।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 19 Mar 2025, 11:08 AM IST

Facebook Account Security

Facebook Account Security: आज के डिजिटल दौर में फेसबुक सिर्फ एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि हमारी ऑनलाइन पहचान का अहम हिस्सा बन चुका है। हालांकि, कई बार सिक्योरिटी खामियों या अनजान सेटिंग्स के कारण आपका अकाउंट अनजाने में किसी और के कंट्रोल में आ सकता है। खासकर, Meta का Supervision फीचर, जिसे पैरेंट्स के लिए बनाया गया था, कई लोग गलत तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको लगता है कि कोई और आपके फेसबुक को एक्सेस कर रहा है, तो चिंता की बात नहीं! कुछ आसान स्टेप्स की मदद से आप पता लगा सकते हैं कि आपका अकाउंट सुरक्षित है या नहीं।

कैसे जानें कि आपका फेसबुक कौन चला रहा है?

Facebook ऐप ओपन करें - अपने स्मार्टफोन में फेसबुक खोलें।
प्रोफाइल पर जाएं - स्क्रीन के टॉप कॉर्नर में अपनी प्रोफाइल आइकन पर टैप करें।
नाम पर टैप करें - अब अपने नाम पर क्लिक करें।
तीन डॉट्स पर क्लिक करें - Edit Profile के बगल में दिख रहे तीन डॉट्स पर टैप करें।
Activity Log खोलें - यहां आपको ‘Activity Log’ का ऑप्शन मिलेगा, इसे चुनें।
Connections सेक्शन देखें - स्क्रॉल डाउन करें और ‘Connections’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
Supervision फीचर चेक करें - अब ‘Supervision’ ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
Facebook Supervision सेटिंग्स देखें - ‘Supervision on Facebook’ पर जाएं।
एक्सेस चेक करें - यहां आपको पता चल जाएगा कि कौन आपके फेसबुक पर नजर रख रहा है या इसे कंट्रोल कर रहा है।

ये भी पढ़ें- 5G की दुनिया में Vi की एंट्री, अनलिमिटेड डेटा के साथ लॉन्च हुए ये धमाकेदार प्लान्स

फेसबुक को अनवांटेड एक्सेस से कैसे बचाएं?

अगर आपको लगता है कि कोई आपके फेसबुक को एक्सेस कर रहा है, तो तुरंत अपने पासवर्ड को बदलें और सिक्योरिटी सेटिंग्स को अपडेट करें। इसके अलावा, Two-Factor Authentication (2FA) ऑन करें ताकि कोई भी बिना आपकी अनुमति के आपके अकाउंट में लॉगिन न कर सके।

इस आसान प्रोसेस को फॉलो करके आप अपने फेसबुक अकाउंट की सिक्योरिटी बढ़ा सकते हैं और यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि कोई दूसरा इसे एक्सेस न कर सके।

ये भी पढ़ें-Samsung One UI 7 का इंतजार खत्म! 7 अप्रैल से होगा अपडेट, आंखों को आराम देने से लेकर कई नए फीचर्स