Samsung के One UI 7 अपडेट में कई नए डिजाइन, स्मार्ट फीचर्स और AI टूल्स शामिल किए गए हैं, जो स्मार्टफोन के अनुभव को और बेहतर बनाएंगे। जिन यूजर्स के पास Samsung Galaxy S24 सीरीज, Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 हैं, उन्हें 7 अप्रैल से अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा। बाकी डिवाइसेज के लिए यह अपडेट आने वाले हफ्तों में जारी किया जाएगा।