4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हैकर्स के पास तो नहीं आपकी ईमेल आईडी और फोन नंबर? ऐसे लगाएं पता

हैकर्स और स्कैमर्स लोगों के पसर्नल डेटा को लीक कर देते हैं। इनमें यूजर्स की ईमेल आईडी और फोन नंबर जैसी पर्सनल जानकारियां शामिल होती हैं। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें लाखों यूजर्स की पर्सनल जानकारियां लीक हो चुकी हैं।

2 min read
Google source verification
data_breach.png

टेक्नोलॉजी बढ़ने के साथ लोगों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं। भारत में डेटा लीक के मामले बढ़ गए हैं। हैकर्स और स्कैमर्स तकनीक के जरिए ही लोगों के पसर्नल डेटा को लीक कर देते हैं। इनमें यूजर्स की ईमेल आईडी और फोन नंबर जैसी पर्सनल जानकारियां शामिल होती हैं। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें लाखों यूजर्स की पर्सनल जानकारियां लीक हो चुकी हैं। अगर आपको भी यह डर सता रहा है कि कहीं आपका फोन नंबर या ई-मेल आईडी लीक तो नहीं हो गई है। ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपको ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप यह पता लगा सकते हैं कि आपका मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी लीक हुई है या नहीं।

ऐसे चेक करें
आपका फोन नंबर और ईमेल आईडी लीक हुई है या नहीं इसका पता लगाने के लिए आपको अपने फोन, कंप्यूटर या लैपटॉप के वेब ब्राउजर में जाकर haveibeenpwned.com वेबसाइट ओपन करनी होगी। यहां आपको एक कैप्चा कोड मिलेगा। उस कैप्चा कोड को एंटर करने के बाद एक नया टैब ओपन होगा। उस टैब में आपको अपना ई-मेल आईडी या मोबाइल नंबर डालना होगा। अगर आपकी ईमेल आईडी या फोन नंबर लीक नहीं होगी तो तो वहां आपको no pwnage found! का मैसेज मिलेगा। अगर आपकी ईमेल आईडी या फोन नंबर लीक हो गया होगा तो आपको Oh no — pwned! लिखा हुआ मैसेज मिलेगा।

यह भी पढ़ें— स्मार्टफोन को Factory Reset करते समय रखें इन बातों का ध्यान, नहीं हो हो सकता है नुकसान

हैकर्स से सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये टिप्स
आपकोे अपनी पर्सनल जानकारियां हैकर्स से सुरक्षित रखने के लिए हर अकाउंट का पासवर्ड अलग रखना चाहिए। कई अकाउंट्स के लिए एक ही पासवर्ड का इस्तेमाल हानिकारक साबित हो सकता है। इससे डेटा लीक की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही हैकर्स भी आसानी से आपके अकाउंट्स में सेंधमारी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें— स्क्रीन गार्ड भी पहुंचा सकता है आपके स्मार्टफोन को नुकसान, जानिए कैसे

टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन
वहीं यूजर्स को टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल कर अपने अकाउंट को सुरक्षित कर लेना चाहिए। इससे यदि हैकर के पास आपके अकाउंट का पासवर्ड होगा, तो भी वो आपके अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पाएगा। इस फीचर में अकाउंट को ओपन करने के लिए दो बार ऑथेंटिकेशन की जरुरत होती है। वहीं अगर आप स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो समय—समय पर उसे अपडेट करते रहें। इससे आपके फोन में मौजूद सिक्योरिटी पैच अपग्रेड हो जाते हैं, जिससे आपका फोन और भी सुरक्षित हो जाता है। इसके अलावा कई नए सिक्योरिटी फीचर्स भी मिल जाते हैं।