8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs NZ Final 2026: आज भारत-न्यूजीलैंड में खिताबी जंग, जानिए कब-कहां और फ्री में कैसे देखें लाइव मैच

IND vs NZ Final Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल कब और कहां खेला जाएगा? जानिए मैच टाइमिंग, टीवी टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Mar 08, 2026

IND vs NZ Final Live Streaming

IND vs NZ Final Live Streaming (Image: Gemini)

IND vs NZ Final Live Streaming: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज (रविवार, 8 मार्च) भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में आयोजित होगा, जहां लाखों क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें इस हाई-वोल्टेज मैच पर टिकी रहेंगी।

इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया है। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई है, जबकि न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को मात देकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया है।

पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने

टी20 विश्व कप इतिहास में यह पहला मौका है जब भारत और न्यूजीलैंड की टीमें किसी भी फॉर्मेट के विश्व कप फाइनल में आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में है, जबकि न्यूजीलैंड की कप्तानी Mitchell Santner कर रहे हैं। दोनों कप्तान अपनी टीम को खिताब दिलाने के लिए पूरी ताकत झोंकेंगे।

कब और कहां खेला जाएगा मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज शाम अहमदाबाद में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस मैच से आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे होगा।

टीवी पर कहां देख सकेंगे लाइव मैच

भारत में क्रिकेट प्रशंसक इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव देख सकते हैं।

फ्री में कहां देखें मैच

अगर आप यह मैच फ्री में देखना चाहते हैं तो इसके लिए DD Sports पर इसका प्रसारण उपलब्ध होगा। हालांकि इसके लिए दर्शकों के पास डीडी फ्री डिश कनेक्शन होना जरूरी है।

ऑनलाइन कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। मोबाइल या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मैच देखने के लिए यूजर्स को सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

टी20 विश्व कप 2026 का यह फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं और क्रिकेट फैंस को एक यादगार मुकाबला देखने को मिल सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि अहमदाबाद में आज किस टीम के सिर टी20 विश्व कप का ताज सजता है।