Apple ने iPhone 16 सीरीज को पिछले साल लॉन्च किया था। इसके बेस मॉडल की कीमत 79,900 रुपये रखी गई थी। लेकिन अब इसे 69,999 में खरीदा जा सकता है, यानि 10,000 का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, Flipkart पर एक कूपन डिस्काउंट भी दिया जा रहा है, जिसके जरिए आप 1,000 रुपये की बचत और कर सकते हैं। जिसके बाद फोन की कीमत 68,999 रुपये हो जाती है। इसके आलावा इस स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है, जहां आप पुराने फोन के बदले 60,200 तक का बेनिफिट ले सकते हैं। हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू फोन की कंडीशन और मॉडल पर डिपेंड करेगी।