
अमरीकी कंपनी कोडक ने भारत में पांच एलईडी टीवी लॉन्च किए हैं। ये तीन साइज- 32 इंच, 40 इंच और 50 इंच के वैरिएंट्स में उपलब्ध करवाए गए हैं। इनमें से 50 इंच वाला मॉडल स्मार्ट टीवी है जबकि दूसरे स्टैंडर्ड वैरिएंट हैं।
कंपनी के मुताबिक इनकी कीमतें 13500 से शुरू होंगी जबकि टॉप वैरिएंट की कीमत 40 हजार रुपए होगी। इनकी बिक्री आॅनलाइन बाजार में 15 अगस्त से शुरू होगी। 32 इंच वाली टीवी सिर्फ शॉपक्लूज पर मिलेगी जबकि 40 और 50 इंच वाले वैरिएंट्स अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट पर मिलेंगे।
32 और 40 इंच वाले वैरिएंट में इनबिल्ट गेम्स होंगे। स्मार्ट टीवी के तीनों वैरिएंट्स में ARM cortexA7 प्रोसेसर के साथ 512 RAM और 4GB इंटरनल मेमोरी मिलेगी। एंड्रॉयड 4.4 किटकैट पर चलने वाली इस टीवी में एयर माउस सपोर्ट भी दिया जाएगा।
स्टैंडर्ड और स्मार्ट टीवी के तरह इनमें भी वाइड एंगल्स, प्रोग्रेसिव स्कैन, कलर स्पेस दिए गए हैं. इसके अलावा इन एलईडी टीवी में HDMI,,USB और VGA सपोर्ट हैं। कंपनी आने वाले दिनों इनके नए वैरिएंट्स भी लॉन्च कर सकती है जिनमें कर्व्ड टीवी भी शामिल होंगे।

Published on:
13 Aug 2016 07:29 am
बड़ी खबरें
View Allटेक्नोलॉजी
ट्रेंडिंग
