7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश में अब 6G लाने की तैयारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे विज़न डॉक्यूमेंट जारी

Bharat 6G Vision Document: भारत में कुछ समय पहले ही 5G की शुरुआत हुई है। पर भारत की रफ्तार यहीं नहीं रुकने वाली। देश जल्द ही 6G की दुनिया में कदम रखने की तैयारी में है। इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक नई शुरुआत करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 22 Mar 2023, 12:00 PM IST

pm_modi_6g.jpg

PM Modi to unveil 6G vision document

Bharat 6G Vision Document: दुनिया में टेक्नोलॉजी का तेज़ी से विकास हो रहा है। इस तेज़ी से विकसित हो रही टेक्नोलॉजी में भारत (India) भी पीछे नहीं है। देश में तेज़ इंटरनेट के लिए कुछ समय पहले ही 5G की शुरुआत हुई है। पर देश यहीं नहीं रुकने वाला। भारत जल्द ही 5G से भी आगे बढ़कर 6G की दुनिया में कदम रखने की तैयारी में है। इस कदम की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज करेंगे। पीएम मोदी आज दोपहर 12:30 बजे विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी भारत में नए इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन (ITU) के एरिया ऑफिस और इनोवेशन सेंटर का उद्घाटन करेंगे।


पीएम मोदी करेंगे भारत 6G विज़न डॉक्यूमेंट जारी


आज विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी देश में 6G की शुरुआत के लिए भारत 6G विज़न डॉक्यूमेंट जारी करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी भारत 6G विज़न डॉक्यूमेंट के बारे में जानकारी भी देंगे। इतना ही नहीं, पीएम मोदी इस कार्यक्रम में 6G टेक्नोलॉजी के लिए R&D टेस्ट बेड को भी लॉन्च करेंगे।

पीएम मोदी करेंगे एक ऐप भी लॉन्च

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि पीएम मोदी आज 'कॉल बिफोर यू डिग' ऐप भी लॉन्च करेंगे और इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल लोगों को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें- अलगाववादी अमृतपाल सिंह के खिलाफ रासुका (NSA) लगाया


देश में कब तक हो सकती है 6G की शुरुआत?

देश में अभी कुछ समय पहले ही 5G की शुरुआत हुई है, जिसकी तैयारी पिछले कुछ साल से चल रही थी। पिछले साल के अंत में देश में 5G सर्विस रोलआउट हुई थी। हालांकि 5G सर्विस अभी भी देश में सभी जगहों पर नहीं है।

देश की टेलीकॉम कंपनियाँ अगले साल तक पूरे देश में 5G अवेलेबल करवाने वाली हैं। ऐसे में साफ है कि कमर्शियल रूप से देश में 6G की शुरुआत होने में अभी कुछ साल लग सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार देश में 2028 या 2029 तक 6G की शुरुआत हो सकती है।

यह भी पढ़ें- भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानीज़ पीएम फुमिओ किशिदा ने साथ उठाया गोलगप्पों का लुत्फ