29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानीज़ पीएम फुमिओ किशिदा ने साथ उठाया गोलगप्पों का लुत्फ

PM Modi & PM Kishida Enjoy Golgappa Together: जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा कल भारत दौरे पर आएं। इस दौरान उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की और साथ मिलकर भारतीय स्नैक्स का लुत्फ भी उठाया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 21 Mar 2023, 4:00 PM IST

pm_modi_with_pm_kishida_enjoying_gol_gappe.jpg

Indian PM Narendra Modi with Japanese PM Fumio Kishida enjoying gol-gappe

जापान (Japan) के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा (Fumio Kishida) कल यानी कि 20 मार्च को भारत (India) दौरे पर आएं। जापान के पीएम का यह दौरा करीब 27 घंटे का ही था, पर इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर और साथ ही इन्हें बढ़ाने के विषय में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से बातचीत की। दोनों देशों के लीडर्स ने अन्य कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा की, जिनमें रूस-यूक्रेन युद्ध, चीन जैसे विषय भी शामिल थे। पर इसके साथ ही पीएम मोदी और पीएम किशिदा ने साथ मिलकर कुछ भारतीय स्नैक्स के मज़े भी लिए।

एक साथ गोलगप्पों का उठाया लुत्फ

जापान के पीएम फुमिओ किशिदा के भारतीय दौरे के दौरान भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। दोनों ने कई अहम मुद्दों पर बातचीत तो की ही, साथ ही कुछ भारतीय स्नैक्स के मज़े भी लिए। दोनों देशों के लीडर्स ने एक साथ मिलकर दिल्ली स्थित बुद्ध जयंती पार्क का भ्रमण किया और यहाँ गोलगप्पों का लुत्फ उठाया। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स जैसे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम के साथ ही वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर भी अपने और जापान के पीएम किशिदा के एक साथ गोलगप्पे खाने का वीडियो और फोटो शेयर की।


यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के पीएम फुमिओ किशिदा को दिया खास गिफ्ट

जापान के पीएम को भारतीय स्नैक्स आएं पसंद


पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए बताया कि उनके मित्र पीएम किशिदा को भारतीय स्नैक्स पसंद आएं। पीएम मोदी की शेयर की हुई फोटोज़ से पता चलता है कि दोनों देशों के लीडर्स ने गोलगप्पों के साथ ही कुछ दूसरे स्नैक्स का भी लुत्फ उठाया।


यह भी पढ़ें- दिल्ली के वार्षिक बजट 2023-24 को गृह मंत्रालय से मिली मंज़ूरी - सूत्र

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग