30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली के वार्षिक बजट 2023-24 को गृह मंत्रालय से मिली मंज़ूरी – सूत्र

Delhi Annual Budget 2023-24 Approved: दिल्ली के वार्षिक बजट पर घमासान का दौर पिछले कुछ दिन से चला आ रहा है। पर अब इस पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली के बजट को देश के केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंज़ूरी मिल गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 21 Mar 2023, 2:30 PM IST

arvind_kejriwal.jpg

Delhi CM Arvind Kejriwal

दिल्ली का वार्षिक आम बजट 2023-24 (Delhi Annual Budget 2023-24) पिछले कुछ दिन से सियासी मुद्दा बना हुआ है। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal ) आज मंगलवार, 21 मार्च को दिल्ली का बजट पेश करने वाले थे। लेकिन सियासी दावपेंचों में फंसकर पहले इसे मंज़ूरी नहीं मिली थी। केजरीवाल के इस बजट पर गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) ने उन्हें मंज़ूरी न देते हुए सवाल उठाया था कि आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के इस बजट में विकास कार्यों के बजाय विज्ञापनों के लिए ज़्यादा राशि आवंटित क्यों की गई है? इस पर केजरीवाल ने गृह मंत्रालय पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को चिट्ठी लिखकर बजट को मंज़ूरी देने की विनती की थी। अब इस बजट पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

बजट को मिली मंज़ूरी

सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है कि देश के गृह मंत्रालय से दिल्ली के आम बजट 2023-24 को मंज़ूरी मिल गई है। इस मंज़ूरी की जानकारी दिल्ली सरकार तक भी पहुँचा दी गई है।


बजट पर पहले बवाल, फिर सवाल


देश के 75 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी राज्य का बजट रोका गया। इस बजट पर पहले बवाल हुआ, फिर सवाल। दिल्ली के इस आम बजट में जहाँ पहले गृह मंत्रालय के मंज़ूरी न देने से बवाल मचा, वहीं इसके बाद आम आदमी पार्टी और बीजेपी के नेताओं के बीच सवालों का दौर शुरू हो गया। दोनों ही दल एक-दूसरे पर निशाना साधने से पीछे नहीं हट रहे।

दिल्ली के मालवीय नगर से विधायक और दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने बजट पर रोक लगाने पर बीजेपी की सरकार को तानाशाह कहा और इसे देश में लोकतंत्र की हत्या बताया। साथ ही उन्होंने बीजेपी को केजरीवाल से डरा हुआ भी बताया। उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल करते हुए पूछा कि बजट को मंज़ूरी नहीं देने से कर्मचारियों को पैसा कहाँ से मिलेगा? स्वास्थ्य सेवाएं कैसे चलेंगी? बच्चें कैसे पढ़ेंगे? भारती ने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली सरकार को दबाने की कोशिश कर रही है, पर उनके मंसूबे कामयाब नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें- BJP को क्यों एकजुट होकर भी नहीं हरा सकता विपक्ष? प्रशांत किशोर ने बताई वजह