Realme GT 6T (8GB RAM + 256GB स्टोरेज) की कीमत अब अमेजन पर 28,998 रुपये है, जबकि लॉन्च के समय इसकी कीमत 32,999 रुपये थी। ग्राहक 3,000 रुपये का कूपन अप्लाई कर सकते हैं, जिससे इसकी कीमत 25,998 रुपये हो जाती है। इसके अलावा, 1,406 रुपये हर महीने से शुरू होने वाले EMI ऑप्शन भी उपलब्ध हैं। ग्राहक अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके 27,500 रुपये तक की छूट भी पा सकते हैं, जो डिवाइस की कंडीशन पर निर्भर करेगा।