रेडमी ने अपने टीजर में स्मार्टफोन के नाम की जानकारी नहीं दी है। हालांकि, पॉपुलर टिप्स्टर Paras Guglani (@passionategeekz) का दावा है कि, यह अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi 14C 5G होगा। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी है कि, यह आने वाला फोन चीनी मार्केट में बिक्री के लिए मौजूद Redmi 14R 5G मॉडल का रीब्रांडेड वर्जन होगा। इस स्मार्टफोन को Geekbench पर लिस्ट कर दिया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, स्मार्टफोन Snapdragon 4 Gen 2 के साथ लाया जाएगा।